News Times 7
टॉप न्यूज़स्वस्थ

अब इंसानों को होने लगा है बर्ड फ्लू ,अगर दिखे लक्षण तो हो जाएं सावधान

देश में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं था कि बर्ड फ्लू नाम का खतरा फिर से लोगों के अंदर भय पैदा करने के लिए चला आया, कोरोना इंसानों के लिए जितना खतरनाक साबित हुआ उतना ही एक नई बीमारी जो अक्सर मुर्गे के अंदर फैलती थी अब वह इंसानों के भी अंदर फैलना शुरू कर दी है, दरअसल बर्ड फ्लू के लक्षण अब इंसानों में भी मिलने लगे हैं,Image result for अब इंसानों को होने लगा है बर्ड फ्लू ,अगर दिखे लक्षण तो हो जाएं सावधान

रूस में बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है। रूस के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। वेक्टर रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिकों ने बताया कि एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारी बर्ड फ्लू के एच-5 एन-8 प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि उनमें से किसी में भी किसी तरह के गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखे हैं। रूस ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन को इसकी जानकारी दे दी गई है।Image result for अब इंसानों को होने लगा है बर्ड फ्लू ,अगर दिखे लक्षण तो हो जाएं सावधान

वैसे आमतौर पर बर्ड फ्लू से ज्यादातर पक्षी और मुर्गियां ही संक्रमित होती हैं, लेकिन इससे संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने पर इंसान भी संक्रमित हो सकते हैं। यह बीमारी बेहद ही खतरनाक है, जिससे मौत भी हो सकती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंसानों में बर्ड फ्लू से संक्रमण का पहला मामला साल 1997 में सामने आया था और तब से इससे संक्रमित होने वाले करीब 60 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है।Image result for अब इंसानों को होने लगा है बर्ड फ्लू ,अगर दिखे लक्षण तो हो जाएं सावधान

इंसानों में कैसे होता है बर्ड फ्लू का संक्रमण? 
कोरोना की तरह बर्ड फ्लू वायरस में भी म्यूटेशन होता है। एच5एन1 (H5N1) पहला ऐसा बर्ड फ्लू वायरस था, जिसने पहली बार इंसान को संक्रमित किया था। इंसानों में यह बीमारी संक्रमित पक्षी के मल, नाक के स्राव, मुंह के लार या आंखों से निकलने वाले पानी के संपर्क में आने से फैलती है।

बर्ड फ्लू से संक्रमण का सबसे अधिक खतरा मुर्गी पालन से जुड़े लोगों को होता है, क्योंकि वो लगभग हर वक्त मुर्गियों के ही संपर्क में होते हैं। इसके अलावा संक्रमित जगहों पर जाने वाले लोगों, कच्चा या अधपका चिकन या अंडा खाने वाले लोगों के भी बर्ड फ्लू से संक्रमित होने का खतरा हमेशा बना रहता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण क्या हैं? 
खांसी
गले में खराश
बुखार
डायरिया (दस्त)
बेचैनी
मांसपेशियों में दर्द
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

बर्ड फ्लू के बचने के लिए क्या करें? 
अधपके अंडे और पोल्ट्री उत्पादों के सेवन से बचें
समय-समय पर अपने हाथों को साबुन-पानी से धोते रहें
ऐसी जगहों पर जाने से बचें, जहां बर्ड फ्लू का प्रकोप है
पक्षियों से दूर रहें
स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
नोट: यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन की जानकारी पर आधारित है, जिसमें बर्ड फ्लू के कारण, उसके संचरण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में बताया गया है।

 

 

Related posts

हाईकोर्ट के फैसले से हो गया साफ, दफ्तर में झपकी ले सकते हैं या नहीं…

News Times 7

खुलें मंच से विधायक को नितीश ने दी धमकी- राजगीर मे रह नही पाओगे

News Times 7

केरल विमान हादसे की आंखों देखी:सीआईएसएफ के जवान ने प्लेन गिरता देख कंट्रोल रूम को सूचना दी, तुरंत रेस्क्यू शुरू होने से कई लोगों की जान बच गई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़