News Times 7
खेल

IPL2021-नीलामी में लगी 57 खिलाड़ियों की बोली ,जानिए कौन कितने में खरीदा गया

IPL 2021 सीजन शुरू होने जा रहा है जिसमें नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है पूरे दमखम के साथ आईपीएल में उतरने की जद्दोजहद और आईपीएल में बाजी मारने का दम सभी टीमें भरने को तैयार हैं!चेन्नई में छोटे स्तर और हुई इस नीलामी में 298 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी।Image result for IPL 2021 लेकिन अंत में 22 विदेशी समेत कुल 57 खिलाड़ियों को अलग-अलग फ्रैंचाइजियों ने खरीदा। इस दौरान 145 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च हुए। सभी फ्रैंचाइजी ने अपने आठ विदेशी खिलाड़ियों का कोटा पूरा किया। सिर्फ राजस्थान रॉयल्स (24) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (22) के खेमे में 25 खिलाड़ी पूरे नहीं हो पाए।

आईपीएल के 14वें सत्र के लिए हुई नीलामी कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरसे तो कई खाली हाथ गए। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बड़ी रकम के साथ खरीदा। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों, उनकी टीम और रकम पर।Image result for दिल्ली कैपिटल्स

स्टीव स्मिथ, उमेश यादव दिल्ली कैपिटल्स से खेलेंगे
टॉम करन (5.25 करोड़), स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपाल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरला (20 लाख) , एम सिद्धार्थ (20 लाख)Image result for kkr team 2021

KKR ने भज्जी-शाकिब समेत आठ खिलाड़ी खरीदे
शाकिब अल हसन (3.2 करोड़), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), करुण नायर (50 लाख), पवन नेगी (50 लाख), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख) वैभव अरोड़ा (20 लाख)Image result for मुंबई इंडियंस 2021

मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बड़ा नाम नहीं
नाथन कोल्टर नाइल (5 करोड़), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युधिवीर चरक (20 लाख), मार्को तानसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख)Image result for पंजाब किंग्स 2021

पंजाब किंग्स ने सर्वाधिक 9 खिलाड़ी खरीदे
झाय रिचर्डसन (14 करोड़), रिले मेरेडिथ (8 करोड़), शाहरुख खान (5.25 करोड़), मोजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़), डेविड मलान (1.5 करोड़), फैबियन एलन (75 लाख), जलज सक्सेना (30 लाख) , सौरभ कुमार (20 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख)Image result for राजस्थान रॉयल्स 2021

राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी
क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), शिवम दुबे (4.4 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख), आकाश सिंह (20 लाख), केसी करियप्पा (20 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख)Image result for RCB 2021

RCB ने भी मजबूत टीम बनाई
काइल जैमीसन (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), डैन क्रिश्चियन (4.8 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटीदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख), केएस भारत (20 लाख)Image result for सनराइजर्स हैदराबाद 2021

सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे कम तीन खिलाड़ी खरीदे
केदार जाधव (2 करोड़), मुजीब-उर-रहमान (1.5 करोड़), जे सुचित (30 करोड़)Image result for चेन्नई सुपरकिंग्स 2021

चेन्नई सुपरकिंग्स ने छह खिलाड़ियों को खरीदा
कृष्णप्पा गौतम (9.25 करोड़), मोईन अली (7 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), सी हरि निशांत (20 लाख), एम हरिनकर रेड्डी (20 लाख)

 

 

Related posts

दूसरे टेस्ट से पहले मार्क वुड हुए बाहर, उनके स्थान पर ये खिलाड़ी करेंगे इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू

News Times 7

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर, कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

News Times 7

चेन्नई टेस्ट का चौथे दिन में भारत का स्कोर 39/1 , आखिरी 1 दिन में बनाने होंगे 381 रन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़