News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरराजनीति

टिक टॉक गर्ल पूजा की मौत के वजह से उद्धव सरकार में मंत्री संजय राठौर पर इस्तीफा का दबाव

आत्महत्या मामले में घीरे महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ता जा रहा है ,टिकटॉक गर्ल पूजा चौहान के आत्महत्या के मामले में संजय राठौर का नाम सामने आया है, जिसे लेकर विपक्ष संजय राठौर पर हमलावर है और लगातार संजय राठौर के साथ उद्धव सरकार को भी निशाने पर लिया जा रहा है, विपक्ष के साथ-साथ शिवसेना में ही खींचतान जारी है जहां एक गुट संजय के इस्तीफे पर अडिग है तो दूसरा संजय के मंत्री पद बरकरार रखना चाहते हैं,Image result for टिक टॉक गर्ल पूजा की मौत के वजह से उद्धव सरकार में मंत्री संजय राठौर पर इस्तीफा का दबाव

इस बीच विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दरेकर ने राठौड़ के इस्तीफे का दावा किया। जबकि शिवसेना की ओर से इस संबंध में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। दूसरी ओर, मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा बुलाई पार्टी नेताओं की बैठक से भी राठौड़ नदारत रहे। इधर, भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि आखिरकार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राठौड़ के इस्तीफे का इंतजार क्यों कर रहे हैं? मुख्यमंत्री को राज्य मंत्रिमंडल से राठौड़ को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।Image result for टिक टॉक गर्ल पूजा की मौत के वजह से उद्धव सरकार में मंत्री संजय राठौर पर इस्तीफा का दबाव

वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत मंगलवार को खुलकर राठौड़ के बचाव में आ गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष आंख मूंद कर हवा में गोलीबारी न करे। इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक हेमंत नगराले मंगलवार को पुणे पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तर पर जांच शुरू है।

Related posts

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को धमकी देने वाला, भोजपुर से गिरफ्तार, पटना एसएसपी ने की पुष्टि

News Times 7

भाजपा नेतृत्व ने जताया पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा लगातार दूसरी बार बने मुख्यमंत्री

News Times 7

पटना संजय गांधी जैविक उद्यान मे आपसी संघर्ष में घायल एक बाघिन की हुई मौत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़