News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरमनोरंजन

BHOJPURI-प्रिंस सिंह राजपूत की खतरनाक एक्शन फिल्म नरसिम्हा का ट्रेलर हुआ रिलीज

भोजपुरी फिल्मों में शानदार कामयाबी के तौर पर उभर रहे बाहुबली सुपरस्टार अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की खतरनाक एक्शन थ्रिलर फिल्म नरसिम्हा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है टेलर को देख दर्शकों के बीच गजब का रोमांच देखने को मिल रहा है शानदार रिस्पांस को देखते हुए प्रिंस राज भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं महज 1 घंटे में दो लाख से ज्यादा व्यूज
फिल्म के ट्रेलर को मिल चुका है ,आज सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर डी आर जे रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही महज एक घण्टे में दो लाख से ज्यादा व्यूज ट्रेलर को मिल चुके हैं. ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.Image result for BHOJPURI Narsimha Trailer

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत प्रिंस सिंह राजपूत के खतरनाक एक्शन से होती है जिसमें उनका पूरा शरीर लहू-लुहान और जंजीरों में बंधा हुआ नजर आ रहा है. भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों को इस तरह का रियल लाइफ एक्शन का अनुभव भोजपुरी में पहली बार देखने को मिलेगा. ये एक्शन फिल्म किसी भी बॉलीवुड की एक्शन फिल्म से कम नहीं है. एम ए खान और रमेश यादव द्वारा निर्माण की गई इस फिल्म के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं.Image result for BHOJPURI Narsimha Trailer

वीरू ठाकुर की शानदार लेखनी से बना फिल्म का ये डायलॉग- ‘नरसिम्हा भारत माता का बेटा है जो उससे टकराया है वो मौत की गोद मे लेटा है!’,  दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म एनालिस्ट्स ने फिल्म पर अलग-अलग टिप्पणियां की हैं. उनका दावा है कि ये फिल्म साल की सबसे बड़ी एक्शन-एंटरटेनर फिल्म साबित होगी जो भोजपुरी फिल्मों के बनाने के थीम को बदल सकती है.

वहीं फिल्म को लेकर अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत का मानना है कि ये एक कमर्शियल बेस्ड फिल्म है जिसमें काफी एक्शन, इमोशन और कॉमेडी शामिल है जो भोजपुरिया ऑडियंस को खूब पसंद आयेगी. फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत के ऑपोजिट अभिनेत्री रूपा सिंह नजर आने वाली हैं. अन्य कलाकारों में अर्सिया सिंह, अमित शुक्ला, जय सिंह, संजीव मिश्रा और सुशील सिंह शामिल हैं. लोयेलटेक फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस नरसिम्हा के संगीतकार ओम झा हैं वहीं इस फिल्म के गीत सुमित चंद्रवंशी, यादव राज औक प्रकाश बारूद के हैं जबकि एक्शन प्रदीप खड़का का है. गौरतलब है कि फिल्म के स्पेशल गाने पर भोजपुरी की लूलिया गर्ल यानी निधि झा थिरकते दिखेंगी.

Related posts

जहरीली शराब कांड पर योगी सरकार सख्त- आधी रात को बदले पुलिस कमिश्‍नर…

News Times 7

योगी की जल्दबाजी और मोदी अपनी वाहवाही में ले डूबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे,5 दिन में ही सड़क के बीच एक फुट गहरा गड्‌ढा बना

News Times 7

भारत और पाकिस्तान के साथ होने वाले क्रिकेट मैच से पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर को लगा बडा़ झटका

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़