News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरराजनीति

भाजपा में शामिल हुए आदित्य बिड़ला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा पूरी मजबूती से सियासी रण में उतरने को तैयार हो रही है, और इस की तैयारी को बड़े-बड़े धुरंधरों को लाकर शुरू कर चुकी है Image,ममता के किले में सेंध लगाकर तमाम बड़े राजनीतिज्ञों को भाजपा ने अपने साथ खड़ा कर दिया है ,तो वही ममता के किले को हथियाने की साजिश में फिर एक बार एक बड़े शख्सियत रंजन बनर्जी को भारतीय जनता पार्टी ने कोलकाता में पार्टी की सदस्यता दिलाई,  दरअसल आदित्य बिरला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट है रंजन बनर्जी

उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं भाजपा को राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें यहां उद्योग लाने की जरूरत है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।Image

वहीं तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के टूटने का सिलसिला भी लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार शांतिपुर से विधायक अरिंदम भट्टाचार्य बुधवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर 2016 में चुनाव जीते थे और अगले साल ही टीएमसी में शामिल हो गए थे। अब वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि ममता सरकार के दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी पिछले महीने भाजपा में शामिल हो गए थे एवं उनके साथ आधा दर्जन से अधिक टीएमसी नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था।

 

 

 

Related posts

आदिपुरुष के फिल्म के सेट पर लगी भीषण आग

News Times 7

बंगाल भाजपा में बगावत की अटकलों की चर्चा तेज, राज्यपाल से मिलने गए सुवेंदु अधिकारी के साथ मात्र50 विधायक

News Times 7

दुनिया में सबसे अधिक बच्चे पैदा कर रहा अररिया और किशनगंज – बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़