News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

माफियाओं पर सख्त शिवराज बोले , गड़बड़ की 10 फीट जमीन में गाड़ दिया जाएगा

अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव और किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम में मंच पर भाषण देते कल एक अलग अंदाज में नजर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि माफिया लोग सुन ले अगर जरा भी गड़बड़ हुई तो 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि मामा फार्म में है! मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद में ‘किसान सम्मान निधि योजना’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान वे मंच से अपने भाषण के दौरान अलग ही अंदाज़ में नजर आए. उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि माफिया लोग सुन लें, अगर जरा भी गड़बड़ की तो 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दिया जाएगा.

सीएम शिवराज चौहान ने मंच से कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में ‘सुशासन’ जनता को दिया जा रहा है. ऐसे में प्रदेश में जमीनों पर कब्जा करने वाले और माफिया लोग सुन लें, जरा भी गड़बड़ की तो उन्हें 10 फीट जमीन में गाड़ दिया जाएगा. इस दौरान सीएम शिवराज ने कलेक्टरों को भी मंच से हिदायत देते हुए कहा कि, जनता का काम बगैर कुछ लिए होना चाहिए. सरकार की योजनाओ का लाभ जनता को देना है, यही सुशासन है. उन्होंने कहा कि मामा अब फॉर्म में है.

इस दौरान सीएम शिवराज ने मंच से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाए. उन्होंने कहा कि तीनो कृषि कानून जल्द लागू हो, मध्य प्रदेश की 8 करोड़ जनता प्रधानमंत्री के साथ है. सीएम ने मंच पर बैठकर ही प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन सुना, साथ ही प्रधानमंत्री के किसानों से हुए संवाद को भी स्क्रीन पर देखा.

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे देश के नाम संदेश देंगे, मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी

News Times 7

बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका ,भाजपा के दिग्गज नेता मुकुल रॉय करेंगे TMC में वापसी

News Times 7

केरल में जारी है आफत की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, सरकार एक्शन मोड पर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़