News Times 7
आंदोलनटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

राहुल गांधी की अगुवाई में किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्ष का हल्ला बोल

नए कृषि कानून के विरोध में जब संसद से सड़क तक आंदोलन के स्वर किसानों के बुलंद हैं ,और किसी भी तरीके से जब किसान और सरकार में बात बनते नजर नहीं आई तब तमाम विपक्षी पार्टियां इस आंदोलन को हाथों पर लेकर भुनाने की कोशिश तेज करते नजर आयी ! अनेक राजनीतिक दलों द्वारा इस आंदोलन को तूल देकर अपने राजनीतिक मसौदे को साधने की कोशिश लगातार जारी रही !किसानों ने आम लोगों को आंदोलन से हो रही परेशानी के लिए माफी मांगी, कहा-  हमारी मजबूरी समझें  इस आंदोलन के बीच में तमाम विपक्षी दल ने हिस्सा लिया , हल्ला बोल के साथ प्रदर्शन भी किया ! आज इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में फिर एक बार नए कृषि कानून के मसले पर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहां विपक्ष के कई नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे गुरुवार को राहुल की अगुवाई में एक मार्च निकाला जाएगा, जिसमें विपक्ष के सांसद होंगे. जिसके बाद करीब दो करोड़ किसानों के हस्ताक्षर वाला पत्र राष्ट्रपति को सौंप कानून वापसी की अपील होगी. ये मुलाकात सुबह करीब 11.30 पर होगी ! बीते दिन सिंघु बॉर्डर पर 40 से अधिक किसान संगठनों की बैठक हुई, Farmers Protest: Rahul Gandhi Slams Modi Govt Over farmers Deaths - आंदोलन  कर रहे किसानों की मौत पर भड़के राहुल गांधी, बोले- और कितने अन्नदाताओं को  देनी होगी कुर्बानी ...जिसमें सरकार के प्रस्ताव को नकार दिया गया. किसानों ने सरकार को लिखकर नया प्रस्ताव देने की बात कही है, जिसपर विचार किया जाएगा.
किसानों की सबसे बड़ी मांग अब भी तीनों कानूनों की वापसी ही है. किसानों का ये फैसला तब आया है, जब 25 दिसंबर को पीएम मोदी हजारों किसानों से संवाद करेंगे और उनके खाते में कृषि सम्मान निधि योजना की किस्त भेजेंगे.

Related posts

दिल्ली को मिला नया उपराज्यपाल,अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना होंगे उपराज्यपाल

News Times 7

जामा मस्जिद में मुसलमानों ने जुम्मे की नमाज अदा की और पाकिस्तान के साथ-साथ आतंकी के खिलाफ प्रदर्शन

News Times 7

दिल्ली में अब नए सरकार, सरकार का मतलब उपराज्यपाल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़