News Times 7
कोरोनाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

कर्नाटक में लगा कर्फ्यू 2 जनवरी तक जारी रहेगा नाइट कर्फ्यू

कोरोना के बनते बिगड़ते दौर में हर जगह जहां पाबंदियों का दौर जारी है!  वहां स्थितियों से निपटने के लिए सरकार ने जगह-जगह कर्फ्यू लगाना शुरू कर दिया है ! ताजा हालातों को अगर देखें तो नए कोरोनावायरस ने सरकार की नींद हराम कर चुकी है!  जिसे देखते हुए महाराष्ट्र के बाद अब कर्नाटक मे कर्फ्यू लगा दिया है ! जहां कर्नाटक में आज से नाइट कर्फ्यू लग जाएगा , कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा ने बुधवार को इसका ऐलान किया ! कहा की ये नाइट कर्फ्यू 2 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद हालात का जायजा लेने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।India की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi - NDTV India

इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में एक बार फिर से टूरिस्ट प्लेस खोलने का आदेश जारी कर दिया है। सभी जगहों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हालांकि ये टूरिस्ट प्लेस कंटेनमेंट जोन के बाहर ही खुलेंगे। इसके साथ वाटर स्पोर्ट्स, नौका विहार, पार्क, इंडोर एंटरटेनमेंट एक्टिविटी की भी मंजूरी मिल गई है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में अब केरल की हालत चिंता बढ़ा रही है। यहां हर दिन 5-6 हजार केस आ रहे हैं। यहां मंगलवार को भी 6049 मरीजों की पहचान हुई। यह कुछ दिन पहले तक टॉप पर चल रहे महाराष्ट्र के मामलों से लगभग दोगुना है। यहां मंगलवार को 3106 केस आए। केरल में अब 61 हजार एक्टिव केस हैं, जबकि महाराष्ट्र में 58 हजार।कोरोना के कहर से हड़कंप, कई राज्यों में रात का कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज बंद, समारोहों में मेहमानों की संख्या पर पाबंदी

देश में मंगलवार को 23 हजार 880 केस आए और 27 हजार 32 मरीज ठीक हो गए। 329 की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस में 3498 की कमी आई। देश में अब तक 1 करोड़ 99 हजार केस आ चुके हैं। 96.62 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.46 लाख की मौत हो चुकी है। कुल 2.87 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related posts

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने DRG जवानों से भरी बस में किया ब्लास्ट,8 घायल 3 जवान शहीद

News Times 7

सरकार के खिलाफ सरकार धरने पर ,छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर यूपी पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे बघेल

News Times 7

AAP के राष्‍ट्रीय संयोजक के कुर्सी पर फिर से काबिज CM केजरीवाल , पंकज गुप्‍ता सहित अन्य को मिली ये जिम्‍मेदारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़