News Times 7
बड़ी-खबरबिजनेस

SBI ने YONO App पर जारी की अपनी ये खास सुविधा

एसबीआई के Yono App का पूरा नाम दरअसल ‘You Only Need One App’ है. एसबीआई का इस ऐप को शुरू करने का मकसद था कि ग्राहक एक ही ऐप की मदद से सभी तरह के ट्रांजेक्शन कर सके.

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने बैंकिंग ऐप YONO पर ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा को शुरू किया है. इसके तहत ग्राहकों को अपने ऐप पर बिना लॉग-इन किए ही बिलों का भुगतान करना संभव होगा. इस फीचर की मदद से अब आप Yono App को बिना लॉग-इन किए अपने खाते का बैलेंस तो जान ही सकेंगे. इसके साथ सभी तरह के बिलों का भुगतान भी आसानी से कर पाएंगे.

अब बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए प्री लॉग-इन फीचर को लागू कर दिया है. इस फीचर की मदद से कोई भी ग्राहक को बार-बार लॉग-इन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. केवल एक 6 अंकों का एम-पिन जेनरेट करना होगा, जिसके बाद कोई भी कार्य आसानी से हो जाएगा. इसका उपयोग बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन, फेस आईडेंटिफिकेशन या फिर यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए भी किया जा सकता है. 

Yono App की मदद से एसबीआई कस्टमर बैंकिंग लेन देन के अलावा फिल्म टिकट बुक करा सकते है, शॉपिंग कर सकते है, खाने-पीने का बिल के साथ अन्य भुगतान भी कर सकते हैं.

Related posts

बिहार में फिर एक पूल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, नदी पर बने ब्रिज का 8 पिलर-प्लेट धंसा, जमुई में आवागमन प्रभावित

News Times 7

सदन में नीतीश से बहस के बाद विधानसभा नहीं आए विजय सिन्हा, सीएम के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

News Times 7

संसद में बोले राजनाथ सिंह, सीमा विवाद एक जटिल समस्या

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़