News Times 7
बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

अखिलेश यादव से बीजेपी पर साधा निशाना हुआ, बोले- लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी सपा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा सियासी वार किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार से अच्छा और बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता. अखिलेश यादव ने कहा कि सोलर पैनल के बारे में मुख्यमंत्री नहीं जानते 10 हजार मेगावाट बिजली बढ़ाने का झूठा वादा कर दिव्यांगों की बिजली काट दी गई. गांवों में फ्री बिजली क्यों नहीं दे रहे. मिस कॉल करके देश की सबसे बड़ी सरकार बना ली.

किसानों पर हो रहा है अत्याचार
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था तब तक बेहतर नहीं हो सकती जब तक किसानों का भुगतान नहीं होगा. बीजेपी सरकार लोगों का घर तोड़ रही है लेकिन खुद का नक्शा कब पास हुआ नहीं बताएंगे. उन्होंने कहा कि किसान पर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नहीं किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार कर रही है.

 

लव जिहाज कानून का विरोध करेगी सपा
अखिलेश यादव सवालिया अंदाज में पूछा कि किसानों की आय कब दोगुनी करेगी बीजेपी सरकार? उन्होंने ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी. इस सरकार के लोग आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं. यूपी सरकार ऐसी है जो किसी को भी फंसा सकती है और किसी को भी जेल भेज सकती है. आजम खान के साथ इतना अन्याय हो रहा है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती. ये इसलिए क्योंकि उन्होंने अच्छी यूनिवर्सिटी बनाई थी. अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि समाजवादी पार्टी लव जिहाद के खिलाफ बने कानून का विरोध करेगी.

Related posts

लाल किले से चीन-पाक पर बोले पीएम मोदी- जिसने भी आंख उठाई,…….

News Times 7

सरकार ने दिए दवाईयों के दाम बढ़ाने के आदेश ,जानिये कितनी महँगी होगी अब दवाएँ

News Times 7

अब स्टूडेंट्स संभालेंगे शहर का ट्रैफिक सिस्टम, जानें पूरा प्लान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़