News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबर

जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, कहा ईट का जवाब पत्थर से देंगे

 

आज पीएम मोदी ने अपनी दिवाली देश के जवानों के साथ जैसलमेर बॉर्डर के लोंगेवाला चौकी पर मनाई और देश की अर्थव्यवस्था और आतंकवाद से जुड़े हर मसले पर खुल के बात कि. पीएम ने कहा कि देश की सरहद पर हो, आसमान पर हो या फिर समंदर में राष्ट्र रक्षा में जुटे हुए देश की बेटियां और बेटे, हर सुरक्षा बल, हर किसी को दीपावली के इस पावन पर्व पर नमन करता हूं. प्रधानमंत्री ने कहा कि आप हैं तो देश है, देश के ये त्यौहार हैं. मैं आपके बीच प्रत्येक भारतवासी की शुभकामनाएं लेकर आया हूं. देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं. हर वरिष्ठ जन का आशीष लेकर आया हूं.

उन्होंने कहा आप भले बर्फीली पहाड़ियों पर रहें या फिर रेगिस्तान में, मेरी दीवाली तो आपके बीच आकर ही पूरी होती है. आपके चेहरों की रौनक देखता हूं, आपके चेहरे की खुशिया देखता हूं, तो मुझे भी दोगुनी खुशी होती है. हिमालय की बुलंदियां हों, रेगिस्तान का विस्तार हो, घने जंगल हों या फिर समंदर की गहराई हो, हर चुनौती पर हमेशा आपकी वीरता भारी पड़ी है.

पीएम ने चीन का नाम लिए बिना कहा कि आज पूरा विश्व विस्तारवादी ताकतों से परेशान है, विस्तारवाद एक तरह से मानसिक विकृति है, 18वीं शताब्दी की सोच है इसके खिलाफ भारत आवाज बन रहा है. आज भारत की रणनीति साफ है, आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास करता है. लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब भी उतना ही प्रचंड मिलेगा.

Related posts

मणिपुर हिंसा 54 जिंदगियां हुई खत्म, प्रभावित क्षेत्रों में सेना का ‘मजबूत नियंत्रण’

News Times 7

2 लाख की नकदी के बरामदगी के साथ CBI ने पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय में मारा छापा, मैनेजर हिरासत में

News Times 7

आरक्षण-स्वर्ण आयोग पर हिमाचल में सरकार के साथ तनातनी, नाहन से हरिद्वार के लिए निकली यात्रा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़