News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार चुनाव मे तेजस्वी,मोदी और शाह की अपील बनाऐं लोग वोटिंग का नया रिकार्ड

बिहार विधानसभा चुनाव का आज तिसरा और अंतिम चरण के वोटिंग शुरू हो चुकी है, सुबह 7बजे से ही वोटींग की प्रक्रिया शुरू है, लोगो के घरो से निकल मतदान की लंबी-लंबी लाईनों मे खड़े देखा जा सकता है, आज अंतिम चरण के 15जिलो के78 सिटो पर मतदान होना है, जिसमें एनडीए के दर्जनों मंञीयो के साख दांव पर है! इस बिच तेजस्वी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने बिहार के लोगो सेअधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने की अपील की है.

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से लोकतंत्र के इस पावन पर्व में भागीदार बनने की अपील की है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हुए वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है.

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने मत अधिकार का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूं कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें

तीसरे फेज की वोटिंग से पहले तेजस्वी का ट्वीट, ‘बिहार में तब्दीली की गंगा, गंडक और कोसी बह रही है। बदलाव उफान पर है। सुनहरे भविष्य, चहुंमुखी विकास, विकसित बिहार, अमन, चैन, क़ायम करने और व्यवस्था परिर्वतन में नए बिहार के निर्माण के लिए आज अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें।’

Related posts

नीतीश सरकार ने अनलॉक 4 के तहत स्कूल-कॉलेज समेत अन्य संस्थानों को भी खोलने का लिया निर्णय

News Times 7

ठाकरे को बाहर करने के पवार के एजेंडे पर काम कर रहे संजय राउत, बोले- चंद्रकांत पाटिल

News Times 7

गुजरात तट पर 3,300 किलोग्राम ड्रग्‍स जब्त,कीमत ₹2000 करोड़

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़