News Times 7
बड़ी-खबरराजनीति

BJP का बयान, 2005 से पहले बिहार में माओवादी का बोलबाला, RJD सरकार के साथ थी सांठगांठ

बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बिहार में 2005 से पहले माओवादी का बोलबाला था। उनकी राजद सरकार के साथ सांठगांठ थी। लोगों को अपने घरों से निकलना मुश्किल था। शहर की हालत तो बदहाल हो चुकी थी, लेकिन एनडीए की सरकार आते ही सड़क से लेकर बिजली घर-घर तक पहुंची। टेक्नोलॉजी के माध्यम से विकास की गति को और तेज करना ही उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने गरीब, दलित, पिछड़ों को जाति धर्म से ऊपर उठकर सम्मान दिया। केन्द्र में भाजपा की सरकार चल रही है। अब बिहार में भी फिर एनडीए की सरकार बने तो वन नेशन वन राशन कार्ड का सपना भी पूरा कर दिया जाएगा।

बिहार को नई दिशा देने वाला है यह चुनाव : फणनवीस
बिहार का विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार और एनडीए का भविष्य नहीं बल्कि यहां बसने वाले युवाओं, मजदूर, महिलाओें, गरीब, पिछड़े-अतिपिछड़े, दलित-महादलित और छात्रों के भविष्य को तय करने वाला है। यह बिहार को नई दिशा देने वाला चुनाव है। ये कहना है महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का, जो मेसकौर लाटो यादव इंटर विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

रजौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन कुमार के लिए वोट मांगने आए फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार ऐसे हैं, जिनके ऊपर कोई भी व्यक्ति दाग नहीं लगा सकता। किसी के बहकावे में नहीं आएं। आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने 15 साल के राजद के शासनकाल पर भी निशाना साधा। कहा उस जंगलराज में लोगों को घरों से निकलना मुश्किल था। आज एनडीए की सरकार में सभी खुश हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

Related posts

लोकसभा चुनाव मे सोन‍िया और राहुल देंगे AAP को वोट जानिए कहां?

News Times 7

दिल्ली में मुंह उठा पहुंचे देवली मे चिराग और बुराड़ी मे नितीश कुमार को मिली करारी हार

News Times 7

द‍िल्‍ली के सीएम अरव‍िंद केजरीवाल ने आज व‍िधायकों और न‍िगम पार्षदों की बुलाई बैठक

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़