दुर्जनपुर गांव में जिला प्रशाशन की मौजूदगी में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. इसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई है. कई थाने की फोर्स मौके पर मौजूद है. मृतक के बेटे ने कहा कि सीओ, इंस्पेक्टर और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दबंगों ने पिता को गोली मारी है.
Advertisement

इस घटना पर बलिया पुलिस ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में है. घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है. मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. वहीं, इस पर इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है.
