News Times 7
अर्थव्यवस्थाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवा तो एक्शन में आई योगी सरकार

  योगी सरकार भर्ती शुरू करने का दिया आदेशराष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ

बेरोजगारी को लेकर सड़कों पर उतरे युवाओं की मुहिम का प्रदेश की योगी सरकार पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में अफसरों के साथ बैठक की और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों का ब्यौरा मांगा है और 21 सितंबर को सभी भर्ती आयोगों की बैठक बुलाई है।

उन्होंने निर्देश दिया कि अब तक हुईं तीन लाख भर्तियों की तरह ही पारदर्शी तरीके से अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया शुरू करें और अगले छह महीने में नियुक्ति पत्र बांटें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार यूपी लोकसेवा आयोग और अन्य सरकारी भर्तियां हुई हैं उसी पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से सभी भर्तियां की जाएं।
बता दें कि गुरुवार को युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किए। वहीं, विपक्ष ने सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस ट्विटर पर बृहस्पतिवार को टॉप ट्रेंड करता रहा।

लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए, लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई
राजधानी लखनऊ में जगह-जगह प्रदर्शन हुए। कई जगह पर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलीं और पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री आवास, हजरतगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौक, लखनऊ विश्वविद्यालय समेत विभिन्न कॉलेजों व अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

Advertisement

मुख्यमंत्री आवास के बाहर चूड़ी लेकर प्रदर्शन कर रहीं सपा की महिलाएं गिरफ्तार
गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर सपा छात्र सभा की प्रदेश सचिव पूजा यादव के नेतृत्व में हाथों में चूड़ियां लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजीं और प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही पूजा यादव समेत सभी छात्र कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उधर, बेरोजगारी के मुद्दे पर सड़क पर उतरीं समाजवादी पार्टी की जिला व नगर इकाई की महिलाओं को पुलिस ने सआदत अली खां के मकबरे के पास रोक लिया। महिलाएं जिला कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय जा रहीं थीं। इस दौरान महिलाओं और पुलिस में काफी देर तक नोंकझोंक हुई। महिलाओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की।

वहीं सपा छात्र सभा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर छात्रनेता महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बर्तन लेकर भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जिन वादों के सहारे सरकार में आए थे। वो वादे आज उनके जुमलों में तब्दील हो गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने शिया कॉलेज, हजरतगंज, में प्रदर्शन किया।

Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

Advertisement

 

Advertisement

Related posts

श्रीलंका आम चुनाव: मतगणना जारी, राजपक्षे की पार्टी भारी जीत की ओर, पीएम मोदी ने दी बधाई,

News Times 7

15 अक्टूबर से नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला- देखें पूरी लिस्ट

News Times 7

सहायक शिक्षकों को हाइकोर्ट से झटका, 4हजार फर्जी डिग्री पर नौकरी करने वालों की बर्खास्तगी को बताया सही

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़