News Times 7
घोटालाबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

वाह रे नितीश सरकार उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल

 

किशनगंज बिहार पुल: निर्माणाधीन पुल धंस गया

 

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उद्घाटन-शिलान्यास का कार्यक्रम जारी है। इसी बीच किशनगंज जिले में एक निर्माणाधीन पुल धंस गया है। यह मामला दिघलबैंक प्रखंड के पथरघट्टी पंचायत का है।

छवि

दिघलबैंक प्रखंड की पत्थरघट्टी पंचायत के गुवाबाड़ी के पास करीब एक करोड़ 42 लाख की लागत से बन रहा पुल धंस गया। उद्घाटन से पहले ही पुल का एक पिलर पुरी तरह धंस गया है। पुल के धंस जाने के कारण इस रास्ते से खुद को मुख्य धारा से जोड़ने का आस वर्षों से संजोए गुवाबाड़ी समेत आसपास के गांवों के हजारों की आबादी का इंतजार एक बार फिर से बढ़ गया है।

छवि

ग्रामीण जमील अख्तर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि ‘अगर समय रहते प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर जाता तो आज पत्थरघट्टी पंचायत के आधे दर्जन से अधिक गांवों पर यह खतरा न तो मंडराता और न ही इस प्रकार के नई समस्याओं का सामना रोज हमलोगों को करना पड़ता।’ गौरतलब है कि कनकई नदी ने पिछले करीब एक दशक से दिघलबैंक प्रखंड में सबसे अधिक नुकसान पत्थरघट्टी पंचायत को ही पहुंचाया है।

मंगलवार की रात गुवाबाड़ी के पास धंसे निर्माणाधीन पुल को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता रामानंद यादव का कहना है कि ‘जिस वक्त पुल को बनाने का काम शुरू हुआ था,

छवि

वहां पर कनकई नदी की एक हल्की धारा थी और पुल उसी हिसाब से बनाया जा रहा था, लेकिन अचानक से इस बार नदी का रूख बदल गया। हजारों एकड़ में फैला पानी जब केवल कुछ मीटर लंबे पुल से पास जमने लगे तो इस प्रकार की अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है।’
 

Related posts

बिहार मे फिर एक बार नितीश कुमार, एनडीए को पूर्ण बहुमत

News Times 7

Vivo X80 ने पेश की 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथशानदार फीचर वाला फोन जानिये खूबी ?

News Times 7

नहीं खुलेंगे जुलाई 2021 तक दिल्ली के स्कूल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़