News Times 7
बड़ी-खबरबिचारब्रे़किंग न्यूज़

MEDIA को इरफान पठान की नसीहत- देश के लोगों को हिस्सों में इतना मत बांटो

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट के संयास ले लिया है। आजकल इरफान पठान क्रिकेट कमेंट्री में हाथ आजमा रहे है।

इसके साथ ही इरफान पठान अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। इरफ़ान देश में चलने वाले मुद्दों पर अपनी बेबाक राय पेश करते हैं।

आपको बता दें कि इरफान पठान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस से बातचीत करते रहते है। भले ही इरफान खान ने क्रिकेट से दूरी बना ली हो लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।

इसके साथ इरफान पठान और उनके भाई यूसुफ पठान जरूरतमंदों की मदद करने के मामले में भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। जब भी देश में कोई आपदा आती है तो पठान भाई हमेशा मदद के लिए आगे आते हैं।

बीते कल इरफान पठान ने ट्वीट कर मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि “एक किस्से को इतना चमकाओ कि बाकी किस्सों की चमक ही खो जाए, हिस्सों में लोगों को इतना मत बाट दो कि बराबर का हिस्सा किसी के हाथ ही ना आए। बातों को ऐसे उलझाओ कि असली बात किसी को समझ ही ना आए।”

इस ट्वीट में इरफ़ान ने हैशटैग मीडिया और हैशटैग अनफॉर्चुनेट का इस्तेमाल किया है।

गौरतलब है कि इरफान पठान ने अपने ट्वीट में सीधे तौर पर मीडिया पर हमला किया है। क्यूंकि अब भारत में निष्पक्ष पत्रकार बहुत ही कम रह गए हैं।

Related posts

कोझीकोड विमान हादसा:विमान हादसे में जान गंवाने वाले कैप्टन दीपक वसंत साठे एयरफोर्स से रिटायर हुए थे, मिग-21 भी उड़ा चुके थे, उन्हें सोर्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया था

News Times 7

AAP ने दिल्ली चुनाव में किराएदारों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने का किया वादा

News Times 7

गुजरात के सबसे मशहूर पर्यटन स्थल सापुतारा में रविवार को बड़ा हादसा, 70 लोगों से भरी बस खाई में गिरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़