News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल बने मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल बने मनोज सिन्हा

 

 

Advertisement

 

 

नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अब नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बन गए हैं, शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शपथ ग्रहण करने के बाद यह जिम्मेदारी ली है। वहीं, घाटी के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को केंद्र सरकार ने देश का नया कॉम्पट्रॉलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) तैनात किया है। बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति भवन की तरफ से मनोज सिन्हा की नियुक्ति जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल के तौर पर सूचना दे दी गई थी।

Advertisement

 

बता दें कि बुधवार को जिस समय पूरा देश राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध था उसी दिन शाम को जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस फैसले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं लेकिन गुरुवार को मनोज सिन्हा की नियुक्ति के बाद कयासों पर विराम लग गया। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा की गिनती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ भरोसेमंद नेताओं में होती है। वह पूर्व में मनोज सिन्हा गाजीपुर से सांसद, केंद्र सरकार में कई पदों पर मंत्री रह चुके हैं।

मनोज सिन्हा की उपराज्यपाल के रूप मे नियुक्ति के बाद से केंद्र शासित प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है। गुरुवार से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने सरकार के इस फैसले को चैंकाने वाला बताया था। उन्होंने लिखा, पिछली रात एक-दो नाम सामने आए थे लेकिन यह तय हो गया था कि इनमें से कोई भी नहीं बनेगा। आप इस सरकार से यही उम्मीद कर सकते हैं कि यह ऐसे शख्स का नाम निकाल कर लाए जो मीडिया में सूत्रों द्वारा चलाए गए नामों से बिल्कुल अलग हो। उधर, एलजी के पद से इस्तीफा देने के बाद गिरीश चंद्र मुर्मू को कॉम्पट्रॉलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (कैग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को इस सिलसिले में एक आदेश जारी किया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सरकार के खिलाफ विपक्ष मचाएगा घमासान ,क्योकि 11 दिवसीय धरना आज से शुरू, जानिए क्या है एजेंडा विपक्ष का

News Times 7

बिहार: JDU के आठ सांसदों ने जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र जानिये क्या कहाँ सांसदों ने

News Times 7

अबकी बार युवाओं के हाथ में सभी पार्टीयों के किस्मत का फैसला जानिये पांच राज्यों में कितने युवा करेंगे पहली बार मतदान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़