नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाद भारत को इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर जाना है. रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास और विराट कोहली के फॉर्मेट छोड़ने की खबरों के बीच चयनकर्ताओं के सामने मजबूत टीम चुनने की चुनौती होगी. इस दौरे के लिए 8 साल बाद टेस्ट टीम में करुण नायर को वापसी की उम्मीद है. उन्होंने 2024-25 घरेलू सीजन में विदर्भ के लिए शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं. शतक पर शतक ठोक इस बैटर ने टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाए 33 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज करुण नायर ने 2016-17 सीजन में टीम इंडिया के लिए छह टेस्ट और दो वनडे खेले थे. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाकर सुर्खियां बटोरी थी. वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए ऐसा करने वाले करुण दूसरे बल्लेबाज हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के नौ मैचों में पांच शतकों की मदद से 779 रन बनाए और नौ रणजी ट्रॉफी मैचों की 16 पारियों में कुल 863 रन बनाए. इस धमाकेदार प्रदर्शन का इनाम चयनकर्ता उनको इंग्लैंड दौरे के लिए चयन के रूप में दे सकते हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार करुण इस महीने के अंत में इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे.हैं
