News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

आम आदमी पार्टी ने आर्थिक बोझ से बचाने का लिया फैसला, एमसीडी ने पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव किया खारिज

दिल्लीवालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब यहां कार मालिकों को ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ी, क्योंकि एमसीडी की तरफ से पार्किंग फीस बढ़ाए जाने की चर्चा पर अब विराम लग गया है. दिल्ली नगर निगम (MCD) के हाउस ऑफ काउंसिलर्स ने फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. एमसीडी में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि यह फैसला यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाने के लिए लिया गया है

दरअसल एमसीडी के कार्यकारी विंग के तहत आने वाले रेम्यूनरेटिव प्रोजेक्ट (RP) सेल ने पहले दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक जाम और वायु प्रदूषण के मद्देनजर पार्किंग फीस बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव में अलग-अलग इलाकों के लिए अलग-अलग फीस तय करने की सिफारिश की गई थी.

कितनी बढ़ने वाली पार्किंग फीस

मौजूदा वक्त में एमसीडी पहले पांच घंटे के लिए प्रति घंटे 20 रुपये, फिर 5 से 24 घंटे के लिए 100 रुपये और मासिक दिन-रात पास के लिए 2,000 रुपये पार्किंग फीस लेती है. RP सेल के प्रस्ताव के अनुसार, पॉश इलाकों में पहला घंटा 30 रुपये, तीन घंटे तक 75 रुपये और तीन घंटे से अधिक समय के लिए 30 रुपये प्रति घंटा करने की योजना थी. वहीं अन्य इलाकों में पहला घंटा 20 रुपये, तीन घंटे तक 50 रुपये और उसके बाद 20 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया था.

Related posts

आईसीएमआर की एक स्टडी में खुलासा तीसरी लहर आने में लग सकता है 6-8महीने का वक़्त

News Times 7

क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत,पहली बार कोई टीम 300 रन से हारी

News Times 7

2022 में भाजपा के लिए सियासी तपिश रही तेज, जानिए क्या खोया क्या पाया और कैसा रहेगा 2023

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़