Ind vs Nz champions trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मैच शुरू हो चुका है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी. अगर टीम इंडिया इस मैच में बाजी मारती है तो वह प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर आ जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो उनका सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा.
भारत ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया था इसके बाद चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को पीटा. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में मेजबान पाकिस्तान को मात दिया और फिर बांग्लादेश को हरा सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 साल पहले मैच खेला गया था. 2000 में दोनों टीमें फाइनल खेलने उतरी थी जहां कामयाबी कीवी टीम को मिली थी
.
