News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया, मायावती ने भाइयों पर जताया भरोसा, आकाश को हटाया.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने रविवार को एक बहुत बड़ा फैसला लिया. उनके फैसले से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के भीतर पारवारिक बिखराव स्पष्ट दिखाई दे रहा है. मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद, जिन्हें कुछ समय पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया था, अब उन्हें ही पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है. अब आकाश आनंद बसपा में किसी भी पद पर नहीं रहेंगे.

इसके साथ ही, आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है. बता दें, आनंद कुमार बसपा अध्यक्ष मायावती के भाई हैं. वहीं, यह एक्शन की चर्चा सियासी गलियारे में होने लगी है. सवाल उठने लगे हैं कि क्या मायावती को अपने भतीजे पर भरोसा नहीं है. उन्हें भतीजे से ज्यादा अपने भाई पर यकीन.

 

पार्टी ने जारी की विज्ञप्ति

लखनऊ में रविवार को बीएसपी की एक बड़ी बैठक हुई. इसके बाद पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी करके इस बात की जानकारी दी. इसमें कहा गया है कि बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पार्टी व मूवमेंट के हित में पार्टी संगठन से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं. आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाकर अलग कर दिया है

बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर से अपने भाई आनंद कुमार व रामजी गौतम पर भरोसा जताया है. उन्हें प्रमुख कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है. आनंद कुमार व रामजी गौतम को पूरे देश के लिए पार्टी का नेशनल कोओर्डिनेटर (National Coordinator) बना दिया गया है. साथ ही इनके जिम्मेदारियों को भी बता दिया गया है. इसके अलावा पार्टी, मूवमेंट व संगठन की मजबूती के संबंध में कुछ जरूरी बातें रखी, जिनसे पार्टी के लोगों को काफी प्रेरणा भी जरूर मिलेगी.

 

महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी पर भी हुई चर्चा

विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि साथ ही, देश में अपार महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, व अन्य बुनियादी सुविधाओं आदि के अभाव से पीड़ित देश की सबसे बड़ी आबादी के प्रति यहां यूपी में भी सरकारी अनदेखी व उदासीनता पर चर्चा की गई. वहीं, अभी हाल ही में संपन्न महाकुंभ को लेकर कहा गया कि अगर अव्यवस्था, हादसा एवं हताहत-मुक्त होकर सरकारी दावे के अनुसार होता तो यह बेहतर होता

Related posts

गन्ना खरीद की कीमत में 8% का इजाफा ,किसान आंदोलन को देखते हुए हुआ फैसला

News Times 7

केजरीवाल ने कहा कि जब से मनीष सिसोदिया के यहां रेड मारी है, तब से गुजरात में 4 परसेंट वोट बढ़ गया

News Times 7

गुजरात कांग्रेस नेता के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने जेल से रिहा ,गिरफ्तारी को बताया पीएमओ की साजिस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़