News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा से चुनाव हारने वाले शिक्षक अवध ओझा अब क्या करेंगे जानिए उनकी जुबानी

Awadh Ojha Latest News: दिल्‍ली की पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप के टिकट पर चुनाव हारने के बाद अब ओझा सर क्‍या करेंगे, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. आखिर अवध ओझा अब आगे क्‍या करने वाले हैं, इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि इसी बीच अवध ओझा ने खुद इस रहस्‍य से पर्दा उठा दिया है. अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचे और यहां हो रही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में न केवल हिस्‍सा लिया, बल्कि अपने बारे में चल रही अटकलों पर खुलकर जवाब दिया. आइए आपको बताते हैं कि सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने वाले अवध ओझा अब आगे क्‍या करने वाले हैं?

अवध ओझा से जब यह पूछा गया कि आप पहली बार इलेक्‍शन लड़े थे, आप अपनी पॉलिटिक्स जारी रखेंगे आगे भी और पढ़ाई भी कराते रहेंगे? इस पर अवध ओझा ने कहा कि मैं पहली बार इलेक्शन लड़ा और चार फ्रंट पर मेरी उपलब्धियां रहीं. अवध ओझा ने कहा कि आज भारत में मेरे पास एक विधानसभा है, जिसमें 46,000 लोगों ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है. 500 कार्यकर्ता मेरे साथ जुड़े हुए हैं. अवध ओझा ने इससे आगे कहा कि और सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी सीट पर कांग्रेस के जो उम्मीदवार थे, वह एक बार उस सीट से विधायक रहे, दो बार पार्षद भी रहे, उनकी जमानत जब्‍त हो गई, तो इतनी अच्छी शुरुआत करने के साथ अब राजनीति से पीछे जाने की कोई वजह नहीं है. ओझा ने कहा कि वह एक नेता के रूप में स्‍टैब्‍लिश हो चुके हैं. ऐसे में ओझा सर ने अपने जवाब से यह स्‍पष्‍ट कर दिया कि वह राजनीति में रहने वाले हैं. राजनीति छोड़कर नहीं जाने वाले हैं.

Advertisement
Advertisement

Related posts

पंजाब में जारी है कुर्सी के लिए बगावत खतरे में फिर आई सीएम अमरिंदर सिंह की कुर्सी

News Times 7

बिहार में छिनते रोजगार और बढ़ते पलायन को देखते हुए ,नीतीश सरकार खोलेगी हर जिले में मेगा स्किल सेंटर

News Times 7

प्रधानंमंत्री के बाद योगी सरकार के मंत्रियों का आज से विदेश दौरा शुरू, UP की होगी ब्रांडिंग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़