News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

दिल्ली में मुंह उठा पहुंचे देवली मे चिराग और बुराड़ी मे नितीश कुमार को मिली करारी हार

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली चुनाव में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) हार गई है. बीजेपी ने दोनों सहयोगी दलों को एक-एक सीट दिया था. आम आदमी पार्टी ने जेडीयू को बुराड़ी और एलजेपी को देवली सीट से हरा दिया है. बुराड़ी विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव झा से तकरीबन14 हजार वोटों के अंतर से हराया है. वहीं, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) भी देवली (सुरक्षित) सीट हार गई है. एलजेपी प्रत्याशी दीपक तंवर को आप प्रत्याशी प्रेम चौहान ने तकरीबन 37 हजार वोटों से हराया है

दिल्ली में पूर्वांचली वोटरों की संख्या को देखते हुए जेडीयू और एलजेपी रामविलास को बीजेपी ने एक-एक सीट दिया था. लेकिन, जहां पूरे दिल्ली में बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रह रहा है. वहीं, पूर्वांचली बहुल इन दोनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी की हार हुई. दोनों सीट पर जेडीयू और एलजेपी नेताओं ने जोरदार चुनाव प्रचार किया था.

क्या जेडीयू और एलजेपी दिल्ली चुनाव में हार जाएगी?मतगणना के शुरुआती रुझान में दोनों सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे थे. लेकिन अब दोनों सीटों पर एनडीए हार गई. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बिहार के आगामी चुनाव में दिल्ली चुनाव के नतीजे से कुछ फर्क पड़ेगा? जेडीयू और एलजेपी प्रत्याशी की अगर दिल्ली चुनाव में हार होती है तो क्या को बिहार के चुनाव पर इसका असर पड़ेगा?

Advertisement
Advertisement

Related posts

पटना की दो लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान ,करना चाहती है दोनों एक दूसरे से शादी पर परिवार बना रोड़ा

News Times 7

मौसम का बदला मिजाज तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के अनुमान ,जानिए के किन राज्यों में होगा असर

News Times 7

सस्ते दरों में अब मिलेगा एसी कोच में सफर का मजा ,रेलवे ला रही है कोच में ज्यादा सीटें और कम किराया

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़