New Tax Regime Latest News: आज बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स पेयर्स को खुश कर देने वाला फैसला लिया. उन्होंने 12 लाख सालाना कमाने वाले लोगों को टैक्स से छूट देने का ऐलान किया. इसके साथ ही अब देश में हर महीने एक लाख रुपये कमाने वाले लोगों को टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी. वित्त मंत्री ने जैसे ही यह ऐलान किया, संसद भवन में बैठे पीएम मोदी ने मेज थपथपाकर इसका स्वागत किया. खासबात यह है कि पीएम मोदी ने मेज थपथपाना बंद ही नहीं किया. उनका यह वीडिया अब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
साल 2025 के बजट के तहत आने वाले वक्त में 12 लाख की कमाई पर- कोई टैक्स नहीं. 12 से 16 लाख की कमाई पर- 15 फीसदी इनकम टैक्स, 16 से 20 लाख की कमाई पर- 20 फीसदी टैक्स, 20 से 24 लाख तक की कमाई पर- 25 फीसदी टैक्स, 24 से ज्यादा की कमाई पर – 30 फीसदी टैक्स देना होगा. इसके अलावा TCS यानी टैक्स कलेक्शन एट सोर्स की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर अब 10 लाख कर दी गई है. निर्मला सीतारमण के मुताबिक, TCS की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख की गई है. इसी तर्ज पर TDS यानी टैक्स डिडक्शन एट सोर्स की सीमा अब 6 लाख कर दी गई है. टीडीएस की देनदारी को कम किया जाएगा.
केंद्र सरकार ने दो घर के मालिकों को भी टैक्स में राहत दी है। रेंट पर टीडीएस की सीमा 2.4 लाख से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई है. अब मोबाइल, टीवी, इलेक्ट्रिक कार जैसे सामान सस्ते होंगे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने 82 सामानों में से सेस हटा दिया है. कैंसर की 36 दवाइयां सस्ती होंगी. मोबाइल और टीवी सस्ते होंगे. इलेक्ट्रिक कार सस्ती होगी. कपड़े सस्ते होंगे और लेदर का सामान भी सस्ता होगा.
