News Times 7
चुनावबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार को ओपन चैलेंज दम है तो ………

 बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है

 

पटना. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है. वैशाली के राघोपुर सीट  से नामांकन करने जा रहे तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी में अगर हिम्मत है तो वह अपने गृह जिला नालंदा से विधानसभा चुनाव  का नामांकन दाखिल करें. मैं भी वहीं से नामांकन करूंगा. तेजस्वी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को चुनाव में हराकर दिखाऊंगा.

राघोपुर से नॉमिनेशन फाइल करने से पहले तेजस्वी ने कहा कि मेरी सरकार आएगी तो मैं 10 लाख नौजवानों को रोजगार दूंगा साथ ही समान काम के लिए समान वेतन की शर्तों को भी पूरा करूंगा. मैं इसकी आज फिर से घोषणा करता हूं. तेजस्वी ने बेरोजगारी और भूखमरी के मसले पर नीतीश सरकार से सवाल पूछने की बात को दोहराते हुए कहा कि जब हमने सवाल पूछा तो इसका कोई जवाब नहीं मिला. बिहार के युवा अब नई सोच की सरकार चाहते हैं और यहां हम निश्चित ही नई सरकार बनाने जा रहे हैं .

तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों पर निजी हमले होते रहे हैं. हत्या का मुकदमा भी किया गया लेकिन किसके दबाव में मुकदमा हुआ है यह छिपा नहीं है और हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. राजद नेता ने कहा कि नित्यानंद राय सिर्फ बयानबाजी करते हैं लेकिन बिहार में 46.6 फ़ीसदी बेरोजगारी है, उस बेरोजगारी के आतंक और भूखमरी के आतंक पर नित्यानंद राय क्या कहेंगे. उन्होंने कहा कि 15 सालों में नीतीश सरकार ने क्या किया है हम जानना चाहते हैं. नीतीश सरकार की घोषणाओं का क्या हुआ.

Related posts

बिहार की हौट सीट पर जुबानी जंग ,परशुराम संत तो संजय शराबी कैसे?

News Times 7

IPL 2022 में खेलेंगी दो नई टीमें, बीसीसीआई ने दी 10 टीमों को मंजूरी…

News Times 7

कर्नाटक -हिजाब विवाद पर जारी है जंग, फैसला सुनाने वाले HC के तीनों जज को ‘Y’ कैटगरी की दी जाएगी सुरक्षा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़