News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

BCAS ने इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया

नई दिल्ली. विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस ने बुधवार को हवाई पट्टी के पास यात्रियों के खाना खाने की घटना पर इंडिगो और मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (MIAL) पर कुल 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) के आदेश के अनुसार, इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये जबकि एमआईएएल पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है

इस मामले में DGCA ने भी मुंबई एयरपोर्ट पर 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है. वहीं, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर भी 30-30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. हालांकि, स्पाइसजेट और एयर इंडिया पर यह जुर्माना CAT III ऑपरेशन को संभालने के लिए अपने पायलटों को पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित करने में विफल रहने के लिए लगाया गया है.

क्या है पूरा मामला
रविवार को गोवा से दिल्ली जा रहे विमान को मुंबई में उतारते ही कई यात्री इंडिगो के विमान से बाहर निकल आए और हवाई पट्टी पर बैठ गए और कुछ को वहां खाना खाते हुए भी देखा गया. नियामक ने इंडिगो और एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि वे स्थिति का अनुमान लगाने और हवाई अड्डे पर यात्रियों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराने में सक्रिय नहीं थे. इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने भी एमआईएएल 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है

Related posts

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी ने 17 मार्च को बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

News Times 7

पटना में प्रदर्शन कर रहे अन्नदाताओं ऊपर लाठीचार्ज, आप नेता ने नितीश को बताया कायर

News Times 7

Bihar: DM ने SDM से कराई छापेमारी तो पता चला ,शिक्षक के घर पर चल रहा था फर्जी अंचल कार्यालय

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़