News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

मध्य प्रदेश के खरगोन बस हादसा मे अब तक 24 यात्रियों की मौत, आरटीओ सस्पेंड

खरगोन/ इंदौर. आज हुए खरगोन बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गयी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर प्रभारी मंत्री कमल पटेल खरगोन पहुंचे. उन्होंने नाराजगी जताते हुए खरगोन आरटीओ बरखा गोंड को सस्पेंड कर दिया. उधर इंदौर पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर निशाना साधा है.

खरगोन जिले के डोंगरगांव-दसंगा के बीच यात्री बस पुल से गिर गई. इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है. 18 घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है और 23 घायलों का खरगोन जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. हादसे से हाहाकार मच गया. सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल जिला अस्पताल पहुंचे. पटेल ने हादसे पर दुख जताया. और आरटीओ बरखा गोंड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

परिवहन मंत्री पर साधा निशाना
इंदौर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने खरगोन बस हादसे पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा बस ओवरलोड होने की वजह से हादसा हुआ है. उन्होंने प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर निशाना साधते हुए कहा रास्ते में आते वक्त परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का ट्वीट पढ़ा, जिसमें परिवहन मंत्री की असंवेदनशीलता दिखाई दी. वह कह रहे हैं कि इस तरह की घटनाएं आम हैं, होती रहती हैं. यह स्पष्ट करता है कि सरकार और सरकार में बैठे मंत्री प्रदेश की जनता के प्रति कितने असंवेदनशील हैं. प्रदेश में माफिया का राज चल रहा है. परिवहन विभाग का भी यही हाल है जहां परमिट लेना चुनौती से कम नहीं है.

Related posts

भारतीय सेना ने एक बार फिर कायम की मिसाल ,देश में प्रतिदिन कोविड मामलों की संख्या की तुलना में सेना में संक्रमण की दर शून्य

News Times 7

बिहार मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जारी किया अपना नंबर

News Times 7

कौन है वह शख्स, जिसकी गवाही ने करवा दी संजय सिंह की गिरफ्तारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़