News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मौसम 

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटे मौसम खराब होने की जताई आशंका

पटना. मौसम विभाग (IMD) ने बिहार में अगले 24 घंटे मौसम खराब होने की आशंका जताई है. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार (01 अप्रैल) को बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि और ठनका गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी पटना, बक्सर, गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इस बाबत मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है.

मौसम विभग की माने तो राजधानी पटना, गया औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास, भोजपुर समेत दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. IMD के वैज्ञानिक सौरव कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है.

इन जिलों में येलो अलर्ट
इसके अलावा मौसम विभाग में बिहार के कई जिलों के येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज सहरसा, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर जमुई और खगड़िया में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.

जानिए बेमौसम बारिश के नुकसान
मौसम वैज्ञानिक सौरव कुमार बताते हैं कि बेमौसम बारिश के फायदे बस क्षणिक है. दो दिनों के बाद फिर से प्रदूषण का स्तर वापस वहीं आ जाएगा, जैसा बारिश से पहले था. AQI का खराब होना मैन मेड प्रॉब्लम है. इस कारण एक दिन की बारिश से एक्यूआइ बहुत अच्छा हो जाए ये कोई बहुत बड़ा फायदा नहीं माना जा सकता. वहीं गर्म पछुआ हवा गेहूं की फसल के तैयार होने के लिए बहुत जरूरी है. वर्षा से सबसे अधिक क्षति रबी की फसलों को हुई है. साथ ही आम को भी इससे नुकसान हुआ है. इस कारण इस बार बाजार में आम कम हो सकता है. बारिश होने से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है.

Related posts

40 लाख रुपए के जप्त शराब की हेरा फेरी में थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

News Times 7

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की राह पर भारत, 2047 तक बनेगा विकसित देश

News Times 7

ममता के किले मे बडी सेंधमारी, शुभेंदु संग टीएमसी के सांसद,संग सैकडो़ नेता भाजपा के साथ होने को तैयार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़