News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

UP में CM योगी के आवास के बाहर बम मिलने की सूचना निकली अफवाह, बढ़ाई गई सुरक्षा

लखनऊ. इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है जहां मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया. सीएम योगी के आवास के बाहर जैसे ही बम मिलने की सूचना मिली वैसे ही मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा. मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि ये सूचना महज अफवाह निकली. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मुख्यालय में फर्जी सूचना दी गई थी.

हालांकि एहतियात के तौर पर मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. मौके पर तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर एसबी शिरोडकर ने बताया कि सीएम आवास पर फर्जी कॉल के जरिए बम होने की सूचना दी गई थी. दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आया. फिलहाल सीएम आवास की सुरक्षा को बढ़ाते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए हैं

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ तीसरे दिन भी जारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा ,टायर जलाए, बैरिकेड तोड़े

News Times 7

कोरोना के बीच सेंट्रल विस्टा का काम जारी रखने को लेकर सरकार पर विपक्ष का निशाना-

News Times 7

बिहार के गया जिले में सरकारी स्कूल के पास हुआ बेम धमाका, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़