News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के तमाम चाहने वालों के लिए अच्छी खबर , जानिए क्या

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के तमाम चाहने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. पिछले साल कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने वाले पंत ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है.ऋषभ पंत ने फिटनेस हासिल करने की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया है और उन्होंने इसकी तस्वीरें साझा की. भारतीय स्टार ने ट्वीटर पर बैशाखी के सहारा लेकर चलते हुए अपनी दो तस्वीर ट्वीट पर डाली है –

ऋषभ पंत ने जो तस्वीरें शेयर की है उसके साथ कैप्शन लिखा है, एक कदम आगे, एक कदम मजबूती से और एक कदम और बेहतर. पंत को साहसी क्रिकेटरों में शुमार किया जाता है. मैदान पर चोट के बावजूद टिके रहने और टीम की जीत में योगदान करने में वो माहिर हैं.भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत बांग्लादेश दौरे से लौटने के बाद दुबई पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करने गए थे. भारत लौटने के बाद वो अपनी मां को होमटाउन जाकर सरप्राइज देने चुपके से अकेले कार ड्राइव करके जा रहे थे. उनकी कार एक डिवाइडर से टकराई और एक्सीडेंट हो गया

Related posts

तमिलनाडु के विरुधुनगर के पटाखा फैक्टरी में शनिवार को विस्फोट में चार महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत

News Times 7

छत्तीसगढ़ में जारी है मानव तस्करी का धंधा ,2 लड़कियों का 20-20 हजार रुपयों में राजस्थान में हुआ सौदा

News Times 7

वापस लौटा दिल्ली में कोरोना 77 दिन बाद मिले सबसे अधिक मामले, 14 इलाके हुए सील

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़