News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

कोलनगरी धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 13 की हुई मौत रेस्क्यू जारी

धनबाद सुमित कुमार .इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद शहर से है. कोलनगरी के नाम से मशहूर धनबाद शहर के जोड़ाफाटक आशीर्वाद टावर में भीषण अगलगी की घटना हुई है. अगलगी की इस घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में महिला और बच्ची भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक अभी भी टावर में 50 से अधिक लोग फंसे हैं जिनमें बच्चे महिला-बुजुर्ग शामिल हैं. 13 मृतकों में से अभी तक 7 महिलाएं बताई जा रही हैं. घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है लोगों को निकालने की कोशिश लगातार की जा रही है. जिस बिल्डिंग में आग लगी है वहां एक दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं. मौके पर भारी भीड़ जमा है साथ ही अफरा तफरी का माहौल कायम हैं.

स्थानीय पुलिस और प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. आग कैसे लगी है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुश्तैनी जमीन में हिस्सेदारी रखने वालों को अब नहीं मिलेगा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

News Times 7

सरकार के द्वारा कोरोना संक्रमितो और मौत के आंकड़ों को छुपाने पर WHO के प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा..

News Times 7

सरकार कर रही है पुराने भट्टों को बंद करने की तैयारी ,प्रदूषण नियंत्रण के लिए अब लगेंगे पीएनजी से चलेंगे ईंट-भट्टे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़