News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

कोलनगरी धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, 13 की हुई मौत रेस्क्यू जारी

धनबाद सुमित कुमार .इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के धनबाद शहर से है. कोलनगरी के नाम से मशहूर धनबाद शहर के जोड़ाफाटक आशीर्वाद टावर में भीषण अगलगी की घटना हुई है. अगलगी की इस घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में महिला और बच्ची भी शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक अभी भी टावर में 50 से अधिक लोग फंसे हैं जिनमें बच्चे महिला-बुजुर्ग शामिल हैं. 13 मृतकों में से अभी तक 7 महिलाएं बताई जा रही हैं. घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है लोगों को निकालने की कोशिश लगातार की जा रही है. जिस बिल्डिंग में आग लगी है वहां एक दर्जन एम्बुलेंस, पांच दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं. मौके पर भारी भीड़ जमा है साथ ही अफरा तफरी का माहौल कायम हैं.

स्थानीय पुलिस और प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में लगा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. आग कैसे लगी है, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Related posts

G20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज चार दिन के दौरे पर इटली रवाना

News Times 7

बिहार में कोरोना रिटर्न ,बेउर जेल में एक साथ पॉजिटिव मिले 37 कैदी मचा हड़कंप

News Times 7

ED ने मनीष सिसोदिया के घर नहीं पड़ा मारा तो आप ने पूछा क्या ED ने बदल लिया दूल्हा?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़