News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जानिए फरवरी मा​​​ह में कितने दिन है विवाह और गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त

फरवरी में विवाह, गृह प्रवेश, वाहन खरीद और मुंडन के कई शुभ मुहूर्त हैं. जिन लोगों को फरवरी माह में मांगलिक कार्य करने हैं, उन लोगों को फरवरी 2023 के शुभ मुहूर्त को एक बार अवश्य देखना चाहिए. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि फरवरी मा​​​ह में विवाह के लिए 13 शुभ मुहूर्त हैं, जबकि गृह प्रवेश के 6 शुभ मुहूर्त हैं. वाहन खरीदने के लिए भी फरवरी में 6 शुभ मुहूर्त हैं, वहीं जिन लोगों को अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराना है, उसके लिए केवल 3 ही शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. आइए जानते हैं फरवरी में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और वाहन खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में.

गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2023
01 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- सुबह 07:10 बजे से 02 फरवरी सुबह 03:23 बजे.
08 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 08:15 बजे से 09 फरवरी प्रात: 06:23 बजे.
10 फरवरी, शुक्रवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- रात 12:18 बजे से 11 फरवरी प्रात: 07:03 बजे.
11 फरवरी, शनिवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- प्रात: 07:03 बजे से प्रात: 09:08 बजे.
22 फरवरी, बुधवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- प्रात: 06:54 बजे से 23 फरवरी प्रात: 03:24 बजे.
23 फरवरी, गुरुवार: गृह प्रवेश मुहूर्त- देर रात 01:33 बजे से 24 फरवरी सुबह 03:44 बजे.

Advertisement
Advertisement

Related posts

गरीब परिवारों को अब खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दिसंबर 2023 तक मिलेगा मुफ्त अनाज .

News Times 7

उद्धव के हाथ से कुर्सी ही नहीं पार्टी भी जा सकती है शिंदे करेंगे सिंबल पर दावा

News Times 7

कोरोना वायरस ने एक बार फिर से बजायी खतरे की घंटी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़