News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

साल के शुरुआत में ही अपराधी दे रहे हैं प्रशासन को चुनौती, सरकार बैकफुट पर

पटना. नए साल में अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती दी है. मामला परसा बाजार थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां बुधवार को अपराधियों ने सरेआम बाइक सवार दो युवकों को गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना में एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. घटना परसा बाजार के कुछ ही दूरी पर महुली हॉल्ट के समीप घटित हुई है. अपराधियों ने पुनपुन बाजार के पकड़ी मोहल्ले के रहने वाले कमलेश पासवान के पुत्र प्रेम पासवान को पीठ और सिर में गोलियां मारीं जिससे उसकी मौत हो गई

इस दौरान बाइक चला रहा लल्लन सुपारी नाम का युवक घायल अवस्था में भागने में कामयाब रहा जिसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है. बताया जाता है कि प्रेम पासवान घर से दवा लाने के लिए पटना निकला था. पुनपुन लौटने के दौरान ही परसा बाजार थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास जैसे ही वो पार किया पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो की संख्या में अपराधियों ने उसके ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसी दौरान एक गोली प्रेम पासवान के कंधे पर लगी वहीं दूसरी गोली मोटरसाइकिल चला रहे ललन सुपारी को पैर में लगी, जिससे मोटरसाइकिल से दोनों गिर गये. उसके बाद दोनों भागने लगे.

इस दौरान अपराधियों ने पीछा कर प्रेम पासवान को पकड़ा और सिर में गोली मार दी, जिससे प्रेम पासवान की मौत मौके पर ही हो गई. घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले परिजन पहुंच गए और शव को उठाकर पुनपुन बाजार के पकड़ी मोहल्ले में लेकर चले गए. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुनपुन ब्लॉक के समीप एनएच 83 को जाम कर दिया और अपराधियों को पकड़ने की मांग को लेकर के पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं है. लोगों का कहना है कि हत्यारे का पता लगाया जाए और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जाए. बताया जाता है कि पुनपुन बाजार के पकड़ी मोहल्ले में रहने वाला कमलेश पासवान का पुत्र प्रेम पासवान जमीन का कारोबार भी करता था और उसी में हत्या की आशंका भी जाहिर की जा रही है. फिलहाल इस मामले में पुलिस भी कुछ बताने से परहेज कर रही है.

 

Related posts

किसानों की दशा सुधारने के लिए वॉलमार्ट फाउंडेशन देगा 33.16 करोड़ रुपये

News Times 7

नौसेना का मिग 29 का ट्रेनर विमान अरब सागर में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट मिला दूसरे की खोज जारी

News Times 7

फिर से कोहराम मचा रहा है कोरोना चीन में कठोर पाबंदियों से लोगों में खौफ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़