News Times 7
ब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

अपने पारंपरिक सीट भवानीपुर से फिर चुनावी अखाड़े मे उतरेगी ममता बनर्जी, वर्तमान टीएमसी विधायक ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी से कड़ी टक्कर में हार के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब अपने पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ने को तैयार हैं क्योंकि हर बार भवानीपुर से चुनावी मैदान में उतरने वाली ममता बनर्जी इस बार शुभेंदु अधिकारी को चैलेंज देते हुए नंदीग्राम से चुनाव लड़ी थी पर कड़ी टक्कर में वह नंदीग्राम का चुनाव हार गई और संवैधानिक तरीके से देखा जाए तो 6 माह के अंदर विधायक दल के नेता को किसी न किसी सीट से जीत प्राप्त करना जरूरी होता हैImage
भवानीपुर सीट से शोभनदेव चटर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज यानी शुक्रवार (21 मई) को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह पर ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ेंगी।

 

वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, ‘मैंने चटर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दिया है? मैं संतुष्ट हूं और मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’Image

शोभनदेव चटर्जी का बयान 
इधर, विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री भवानीपुर से दो बार जीत चुकी हैं।

Image

सभी पार्टी नेताओं ने चर्चा की और जब मैंने सुना कि वह यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए, कोई दबाव नहीं है। किसी और में सरकार चलाने की हिम्मत नहीं है। मैंने उससे बात की। यह उनकी सीट थी, मैं बस इसकी रक्षा कर रहा था।’
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

Related posts

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को किया सावधान ,आगाह करते हुए कहा कि….

News Times 7

बंगाल: निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे पर TMC में अंतर्कलह, ममता बनर्जी और भतीजे अभिषेक में भी मतभेद

News Times 7

अधिकारियों वाले बयान को लेकर नवनिर्वाचित विधायक अब्बास अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पढें खबर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़