News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बुरे फंसे खान सर, कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग

पटना. छात्रों को अलग अंदाज में पढ़ाने के लिए काफी मशहूर खान सर इस बार फिर एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस के सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने उनके एक वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए एक ट्वीट किया और खान सर को गिरफ्तार करने की मांग की है. इस वीडियो में खान सर अपने छात्रों को द्वंद्व समास समझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. खान सर कह रहे हैं कि द्वंद्व समाज में एक ही शब्द के मायने बदल जाते हैं. इसके लिए वे सुरेश और अब्दुल के नाम के सहारे अपनी बात को समझाने की कोशिश करते हैं.

खान सर ने अपने वीडियो में कहा कि ‘सुरेश ने जहाज उड़ाया’ का मतलब कुछ और है जबकि ‘अब्दुल ने जहाज उड़ाया’ का मतलब कुछ और है. इस वीडियो को सबसे पहले अशोक कुमार पांडेय नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया और खान सर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की. उन्होंने कड़े शब्दों में इस वीडियो की आलोचना करते हुए इस बात पर नाराजगी जताई कि लोग शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की मानसिकता के साथ नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. इसके बाद सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस वीडियो को आपत्तिजनक करार देते हुए खान सर की गिरफ्तारी की मांग कर दी.

पटना के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच खासे लोकप्रिय खान सर पहले भी इस तरह की मुसीबतों से घिर चुके हैं. उन पर रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के छात्रों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप भी लग चुका है. बिहार में इस मामले में उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था. हालांकि कई यूजर्स ने खान सर का बचाव करते हुए कहा कि केवल कुछ सेकेंड के वीडियो को शेयर करके उसे संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है.

Related posts

अगस्त 2020 में जहरीली शराब से हुई मौतों पर प्रदर्शन से जुड़े मामले में स्पीकर और 2 कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

News Times 7

एक नाबालिग को लिफ्ट देने के बहाने चार मनचलों ने पुल के नीचे ले जाकर रेप

News Times 7

अगर आपके भी काम है बैंक में तो जल्दी निपटा लें क्योंकि 4 दिन बैंक होंगे बंद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़