News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मीरपुर में मेहदी हसन मिराज ने भारतीय उम्मीदों पर फेरा पानी

नई दिल्ली. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास (Liton Das) ने 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच (IND vs BAN) में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है. भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज फ्लॉप रहे. वहीं, विकेटों की पतझड़ के बीच केएल राहुल ने अहम पारी खेली. बांग्लादेश की तरफ से शाकिब अल हसन ने बेहतरीन गेंदबाजी की है. उन्होंने अब तक पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है.

भारत और बांग्लादेश की टीमें वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 36 बार आमने सामने हुई हैं. इस दौरान भारत को 30 मैचों में जीत मिली है जबकि बांग्लादेश के खाते में 5 जीत हैं. एक मैच बेनतीजा रहा है. भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर 7 साल पुराने जख्म को भरना चाहेगी जो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उसे मिली थी. साल 2015 में धोनी की कप्तानी में बांग्लादेश ने अपने घर में भारत को वनडे सीरीज में हराया था

Related posts

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने का किया विरोध

News Times 7

पश्चिम बंगाल मे इंसानियत हुई को शर्मसार, पत्नी का शव लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग अपने बेटे के साथ कंधे पर लादकर 40 किलोमीटर दूर चला

News Times 7

सीएम योगी को ईमानदार बता शिवपाल सिंह यादव ने साधा अखिलेश पर निशाना

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़