News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को आया हॉर्ट अटैक ,मौके पर हुई मौत,अनियंत्रित हुई बस ने छह यात्रियों को रौंदा

जबलपुर. मध्यप्रदेश में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. घटना जबलपुर की है जहां 50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर की मौत के बाद बस अनियंत्रित हो गई और इसने छह यात्रियों को रौंद डाला. इस पूरे घटनाक्रम का दर्दनाक सीसीटवी फुटेज भी सामने आया है. बस ने दमोह नाका क्षेत्र मे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े यात्रियों रौंद दिया.

जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मेट्रो बस अनियंत्रित हो गई. राह चलते लोगों को और वाहनों को टक्कर मारते हुए मेट्रो बस सड़क किनारे जा खड़ी हुई. इस हादसे को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए. लोगों को पहले तो लगा कि मेट्रो बस चालक शराब के नशे में है लेकिन जब लोगों ने मेट्रो बस चालक को बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए. बस चालक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

दरअसल मेट्रो बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई और वह मेट्रो बस से अपना नियंत्रण खो बैठा. इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी. हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. मेट्रो बस चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है.

Advertisement

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है क्योंकि अमूमन देखा जाता है कि सर्दियों के मौसम में हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ जाती हैं. सुबह के वक्त मेट्रो बस चालक को इस तरह हार्ट अटैक आना वाकई लोगों के लिए हैरानी की बात है. हादसा और भी बुरा हो सकता था लेकिन समय रहते मेट्रो बस सड़क किनारे जा खड़ी हुई.

Advertisement

Related posts

दिल्ली में आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू ,मोदी सरकार के Lockdown और केजरीवाल सरकार के नाइट कर्फ्यू कितना फर्क

News Times 7

मार्क जुकरबर्ग का ऐलान, बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने तक ट्रंप के Facebook, Instagram Account रहेंगे ब्लॉक…

News Times 7

लाल किले से चीन-पाक पर बोले पीएम मोदी- जिसने भी आंख उठाई,…….

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़