News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

रूस से तेल की खरीद पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ?

केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को अमेरिका के उर्जा सचिव जेनिफर ग्रानहोम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन और रेन्यूवेबल एनर्जी की बड़े पैमाने पर एकीकरण का समर्थन करने के लिए न्यू एनर्जी टास्क फोर्स शुरू करने की घोषणा की गई।

इसके बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने रूस से तेल आयात पर खुल कर जवाब दिया। उन्होंने कहा, अपनी जनता को ऊर्जा उपलब्ध कराना भारत सरकार का नैतिक कर्तव्य है और भारत को जहां से तेल मिलेगा, वह खरीदेगा। रूस से तेल के आयात के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा, किसी ने भारत को रूस से तेल खरीदने से मना नहीं किया है। उन्होंने कहा, भारत कहीं से भी तेल खरीदेगा, इसका सीधा सा कारण है कि इस तरह की चर्चा को भारत की उपभोक्ता आबादी तक नहीं ले जाया जा सकता।

श्री हरदीप सिंह पुरी – Mcommerce

भारत में तेल के दाम पर सिर्फ दो प्रतिशत वृद्धि
पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, अगर उत्तरी अमेरिका में 43-46% की वृद्धि होती है, तो भारत में हम कीमतों में केवल 2% या उससे अधिक की वृद्धि की अनुमति देते हैं। वहीं गैस के संदर्भ में, वैश्विक स्तर पर दाम 260-280% तक बढ़ गए और गैस की कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित करने की हमारी क्षमता लगभग 70% है।

50 गुना बढ़ा कच्चे तेल का आयात 
गौरतलब है कि भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल का आयात अप्रैल से अभी तक 50 गुना से ज्यादा बढ़ गया है। भारत फिलहाल कुल कच्चा तेल आयात का 10 फीसदी हिस्सा रूस से मंगवा रहा है। यूक्रेन युद्ध से पहले भारत रूस से महज 0.2 फीसदी आयात करता था।
Union Minister Hardeep Singh Puri will come today | केन्द्रीय मंत्री हरदीप  सिंह पुरी आज आएंगे रायपुर, बजट परिचर्चा में होंगे शामिल | Patrika News
भारत ऊर्जा संकट से जिम्मेदारी व परिपक्वता के साथ निपटा 
केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऊर्जा क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग में काफी संभावनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने मौजूदा ऊर्जा संकट को कुशलता से संभाला है और ऊर्जा की कमी से देश के किसी भी हिस्से को प्रभावित नहीं होने दिया है।

Related posts

WhatsApp पर कैसे करे वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड जनिये बहुत ही आसान तरीका

News Times 7

अपने पारंपरिक सीट भवानीपुर से फिर चुनावी अखाड़े मे उतरेगी ममता बनर्जी, वर्तमान टीएमसी विधायक ने दिया इस्तीफा

News Times 7

टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री भारत के बाजारों में , रजिस्ट्रेशन कराया कंपनी ने

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़