News Times 7
टेकटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

5G सेवाओं का इन्तजार ख़त्म 1 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है 5G सेवा , PM मोदी कर सकते हैं शुरुआत

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद से देश के सभी लोगों को इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि इसका इंतज़ार खत्म होने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का लॉन्च कर सकते हैं. अक्टूबर में ही कई शहरों में 5G सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी. इस खबर पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि देश में 1 अक्टूबर से इंडियन मोबाइल कॉन्ग्रेस की शुरुआत होगी. रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए पीएम ने अपनी हरी झंडी दे दी है. इसी दिन 5G सेवाएं शुरू हो सकती है.

इसके अलावा सेवाओं के लॉन्च होने के साथ ही अक्टूबर से कई शहरों में 5G सेवाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध भी कराई जाएंगी. इसके लॉन्चिंग प्रोग्राम में टेलीकॉम इंडस्ट्रीज के सारे दिग्गज मौजूद रहने की उम्मीद की जा रही है.5G Spectrum Auction: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कल से, चार कंपनियां मैदान  में, सबसे पहले इन शहरों में शुरू होगी सेवा। - AAWAJ TAK LIVE

इस प्रोग्राम में मुकेश अंबानी, सुनील मित्तल और कुमार मंगलम बिड़ला जैसे इंडस्ट्री के दिग्गज उपस्थित रहेंगे. इस दौरान टेलीकॉम कंपनियां प्रधानमंत्री मोदी के सामने 5G सेवाओं का डेमो देंगी. इसी दौरान कंपनियां 5G लॉन्च की औपचारिक घोषणा कर सकती हैं.

असीम ने आगे कहा कि टेलीकॉम कंपनियों के प्लान के बारे में बात करें तो R-Jio ने मेट्रो शहरों में दिवाली तक 5G लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस संबंध में रिलायंस की एजीएम में घोषणा की थी.

वहीं भारती एयरटेल ने भी 5G सेवाएं लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. एयरटेल 5G सेवाओं के लॉन्च के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि भारती एयरटेल द्वारा वाराणसी, दिल्ली, बंगलुरु में अक्टूबर से भारती एयरटेल की सर्विस संभव है.

5G will launch in India in 2020 | भारत में 5G आया तो सबसे ज्यादा इन लोगों  को होगा नुकसान, इस दिन हो रहा लॉन्च | Patrika Newsअसीम मनचंदा ने कहा कि टेलीकॉम सेक्टर की एक और कंपनी वोडाफोन आइडिया की बात करें तो ये भी 5G सेवाओं की तैयारी कर रहा है. इसके चुनिंदा लोकेशन पर 5G लॉन्च करने की उम्मीद की जा रही है

Related posts

मोदी राज मे क्यों बुरी तरह टूट रहे सरकारी कंपनियों के शेयर, 24 लाख करोड़ का नुकसान, 60% तक गिरे

News Times 7

दिल्‍ली में यमुना नदी की सफाई का अभियान शुरू एलजी वीके सक्‍सेना ने जिम्‍मेदार अधिकारियों को यमुना की सफाई का काम तत्‍काल शुरू करने का दिया आदेश

News Times 7

समान नागरिक संहिता को लेकर अबतक 19 लाख लोग समिति को भेज चुके हैं सुझाव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़