News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़मनोरंजन

‘हर हर शंभू’ गाने वाली फरमानी नाज जन्माष्टमी में कृष्ण भजन गाकर फिर से सुर्खियों में आई

हर हर शंभू’ गाकर मशहूर हुई फरमानी नाज जन्माष्टमी में कृष्ण भजन गाकर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने विरोध से बेपरवाह होकर ‘दीवानी दीवानी’ नाम का नया भजन रिलीज किया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लोग उनकी गायकी की प्रशंसा कर रहे हैं.

कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर श्रद्धालु नया भक्ति गीत सुनना पसंद करते हैं, जिसे फरमानी नाज ने पहले ही भांप लिया था. उन्होंने अपना नया भक्ति गीत रिलीज किया है, जिसका नाम ‘दीवानी दीवानी’ है. लोगों को उनकी आवाज में गाना पसंद भी आ रहा है. सिंगर का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फरमान नाज की गायकी की तारीफ कर रहे लोग
गाने ‘दीवानी दीवानी’ में लोगों को फरमानी नाज की आवाज अच्छी लग रही है. वे सिंगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. गाने के बोल अनुज मुलहेड़ा और राज हिंडसन ने मिलकर तैयार किए हैं. सिंगर की सुकूनदेह आवाज में भजन सुनकर फैंस रोमांचित हो गए हैं. एक यूजर लिखता है, ‘आपने बहुत अच्छा गाया है

फरमानी नाज ने विरोध से बेपरवाह होकर गाया कृष्ण भजन
फरमानी नाज ने अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत लिया है. लोगों को उन पर गर्व हो रहा है. उन्होंने यह गाना कल 17 अगस्त को रिलीज किया था, जिसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने पर तेजी से व्यूज आ रहे हैं. सिंगर कुछ दिनों पहले भी कृष्ण भक्ति में लीन नजर आई थीं. लोगों ने तब उन्हें विरोध से बेपरवाह होकर ‘हरे हरे कृष्णा’ गाते हुए देखा थाFarmani Naaz: फरमानी के भाई भूरा ढोलक के घर निकला कोबरा, लोग बोले- भोले बाबा आए हैं - Farmani Naaz Cousin Bhura Dholak House King Cobra Social Media Comments lcl - AajTak

फरमानी नाज ‘हर हर शंभू’ गाकर हुई थीं लोकप्रिय
वे ‘हर हर शंभू’ गाने के बाद से काफी लोकप्रिय हो गई हैं. लोग अब ज्यादा से ज्यादा उनके गाने सुनना पसंद करते हैं. हालांकि, सिंगर की आवाज में गाया ‘हर हर शंभू’ यूट्यूब से हट गया है, क्योंकि वे इस गाने की ऑरिजिनल सिंगर नहीं थीं. फरमानी के खिलाफ शिकायत होने के बाद, यूट्यूब से उनका गाया ‘हर हर शंभू’ डिलीट हो गया था.

 

 

Related posts

भोजपुरी में अश्लीलता फैलाकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने वाले यूट्यूबर मनी मेराज को यूपी पुलिस ने शनिवार को किया गिरफ्तार

News Times 7

जानिए जया किशोरी ने शादी के लिए क्या रखी शर्ते

News Times 7

Bigg Boss 15 Winner: तेजस्वी प्रकाश की जीत से खुश नजर आए सितारे, सोशल मीडिया पर दी बधाई

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़