News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

गृह मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे पहुंचेंगे पटना एयरपोर्ट

पटना. बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के सभी मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का रविवार को दूसरा दिन है. कार्यक्रम के दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी इस बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह रविवार की दोपहर 1 बजे पटना आएंगे, जिसके बाद वो विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. 1 बजे पटना आने पर अमित शाह का बीजेपी के वरीय नेता पटना एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे, जिसके बाद अमित शाह बापू सभागार में होने वाले एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं.

संयुक्त कार्यकारणी के साथ कोर कमिटी की बैठक करेंगे; बारिश के बीच नड्डा की  शोभा यात्रा | Amit Shah will stay in Patna for 9 hours, Will hold core  committee meeting with

अमित शाह मूल रूप से पटना के ज्ञान भवन में आयोजित हो रहे सभी मोर्चों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे. अमित शाह और जेपी नड्डा रविवार को ही पटना में बीजेपी के अलग-अलग संगठन की बैठकों में भी शामिल होंगे. पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अमित शाह और जेपी नड्डा रात के 10 बजे पटना से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

पटना में आयोजित हो रहे दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जेपी नड्डा पटना साहिब में गुरुद्वारा कंगन घाट में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके अलावा वो बिहार में बीजेपी के अलग-अलग जिलों में बनाए गए कार्यालयों के उद्घाटन और शिलान्यासा कार्यक्रम से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे. इन सभी का उदघाटना और शिलान्यास जेपी नड्डा के द्वारा ही किया जाना है. अमित शाह के पटना आगमन को लेकर जहां बीजेपी के नेताओं में जबर्दस्त उत्साह है तो वहीं सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता तैयारियां की गई हैं.

Related posts

News Times 7

कोरोना मचा रहा है चीन में तबाही, फिर भी मौत के आंकड़े इतने कम क्यों? जानिए वजह

News Times 7

कमलनाथ और शिवराज की सेना मे गद्दार कहने पर जुबानी जंग तेज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़