News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

नए लुक में लांच हुआ Super Splendor का नया ब्लैक कलर एडिशन ,जानिये कीमत

नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी लोकप्रिय 125cc कम्यूटर बाइक सुपर स्प्लेंडर (Super Splendor) का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. नया 2022 हीरो सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक वेरिएंट 77,430 रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसमें कुछ नए फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा दावा किया गया है कि यह 60-68 kmpl का सबसे ज्यादा माइलेज देगी.नए ब्लैक लुक में धांसू लग रही 125CC वाली हीरो की नई स्प्लेंडर, तस्वीरों में देखिए इसका लुक | TV9 Bharatvarsh

डिजाइन के मामले में मोटरसाइकिल अपने अन्य वेरिएंट के समान ही है. हालांकि, नई बाइक को एक स्पेशल कैनवस ब्लैक पेंट स्कीम में तैयार किया गया है और इसमें सुपर स्प्लेंडर की 3डी ब्रांडिंग और एच-लोगो जैसे कुछ छोटे बदलाव किए गए हैं. फीचर्स के मामले में नई सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक वेरिएंट में एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक यूएसबी चार्जर मिलता है.

बाइक में मिलती है 125cc का इंजन
नई सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक वेरिएंट में वही 125cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड FI इंजन दिया गया है, जो रेगुलर वेरिएंट में आता है. यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.7 बीएचपी और 6,000 आरपीएम पर 10.6 एनएम टॉर्क पैदा करता है. ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है. कंपनी का दावा है कि इसके माइलेज में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह 60-68 किमी/लीटर का टॉप-इन-सेगमेंट माइलेज देती है.new hero splendor 125cc canvas black, ब्लैक कलर में Hero Super Splendor Canvas Edition हुई लॉन्च, देखें कीमत और खासियत - hero super splendor canvas black edition launched in india with sporty

बढ़ेगी सुपर स्प्लेंडर की मांग
हीरो मोटोकॉर्प के स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा, “स्प्लेंडर फैमिली देश में सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद मोटरसाइकिल ब्रांड है. कैनवस ब्लैक एडिशन को सुपर स्प्लेंडर 125 के प्रीमियम की मांग बढ़ाने के लिए बनाया गया है, जो एक स्टाइलिश और तकनीकी रूप से अपडेट मॉडल में आधुनिकता को जोड़ता है.”

 

टेक्नोलॉजी और लुक के मामले में है बेहतरीन बाइक
हीरो मोटोकॉर्प के चीफ ग्रोथ ऑफिसर (सीजीओ) रंजीवजीत सिंह ने कहा, “कैनवस ब्लैक संस्करण में बिल्कुल नया हीरो सुपर स्प्लेंडर ग्राहकों की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करता है, जो बेहतर प्रदर्शन और आराम मिलता है. हमें विश्वास है कि यह आराम और सुरक्षा के ब्रांड के वादे को पूरा करेगा और एक बार फिर टेक्नोलॉजी और लुक दोनों के मामले में एक नया मानक स्थापित करेगा.”

Related posts

आशीर्वाद मोदी जी का शरण लालू जी की , नितीश कुमार जी का सबको याद है -चिराग

News Times 7

सिक्किम बाढ़ हादसा में मरने वालों की तादाद 32 हुई, 122 अब भी लापता, 41 हजार से अधिक लोगों पर असर

News Times 7

योगी आदित्‍यनाथ ही रहेंगे सीएम, जानें नए मंत्रिमंडल में कौन कौन से चेहरे हो सकते हैं शामिल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़