News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

जारी है ममता पर मुसीबत, विधायक कृष्ण कल्याणी पर ED ने कसा शिकंजा

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पॉर्थ चटर्जी पर कार्रवाई के बात प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक अन्य विधायक की कंपनी पर शिकंजा कस दिया है. ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक कृष्ण कल्याणी की कंपनी कल्याणी सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत नोटिस भेजा गया है. ये मामला टीवी चैनलों को दिए गए विज्ञापन से जुड़ा है. कृष्णा कल्याणी इस कंपनी के चेयरमैन हैं.West Bengal BJP MLA Krishna Kalyani who resigned from the party earlier this month joins tmc - पश्चिम बंगाल: बीजेपी छोड़ने के बाद विधायक कृष्णा कल्याणी तृणमूल कांग्रेस में शामिल, 6 ...

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कृष्ण कल्याणी रायगंज से विधायक हैं और उत्तरी दिनाजपुर स्थित कल्याणी सॉल्वेक्स कंपनी के चेयरमैन हैं. ईडी की तरफ से कल्याणी को 25 जुलाई को नोटिस जारी किया गया है. इसमें निर्धारित प्रारूप में मामले से जुड़ी जानकारियां और दस्तावेज देने को कहा गया है. लेटर के मुताबिक, ये मामला कोलकाता टेलीविजन चैनल्स और रोज़ टीवी को दिए गए विज्ञापनों से संबंधित है. ये विज्ञापन वित्त वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक दिए गए थे. इसमें इन विज्ञापनों के बदले किए गए भुगतान की जानकारी मांगी गई है. ये भी बताने के लिए कहा गया है कि कब-कब कौन सा विज्ञापन दिया गया और उसके लिए किसको कितना भुगतान किया गया. ये भी पूछा गया है कि इस दौरान कुल कितने के विज्ञापन दिए गए.छवि

कल्याणी के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरने से सत्ताधारी टीएमसी की मुसीबतें और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. एक दिन पहले ही टीएमसी को शिक्षक भर्ती घोटाले में घिरे अपने वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाना पड़ा था.

Advertisement

चटर्जी को पार्टी में सभी पदों से हटाते हुए सस्पेंड भी कर दिया गया है. पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. गुरुवार शाम को भी ईडी ने अर्पिता के एक अपार्टमेंट पर छापा मारा था. इससे पहले अर्पिता के दो फ्लैटों से लगभग 53 करोड़ रुपये की नकदी, 3 करोड़ से ज्यादा का सोना, 50 लाख रुपये मूल्य के डॉलर और 20 फोन बरामद हो चुके हैं.West Bengal: Bjp Mla Krishna Kalyani Joins Trinamool Congress - पश्चिम बंगाल : भाजपा को एक और झटका, विधायक कृष्ण कल्याणी टीएमसी में शामिल - Amar Ujala Hindi News Live

आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक, कृष्णा कल्याणी ने 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी. उन्होंने बीजेपी की ही टिकट पर चुनाव लड़ा और उत्तरी दिनाजपुर की रायगंज विधानसभा से जीत दर्ज की. इसके बाद कल्याणी ने बीजेपी छोड़कर फिर से टीएमसी का दामन थाम लिया था.

Advertisement
Advertisement

Related posts

रांची-जमशेदपुर रोड की तैमारा घाटी बना रहस्य ,जहां वक्त 2 साल पहले चलता है

News Times 7

हमदर्द हुई केजरीवाल सरकार -कोरोना से अपनों’ को खोने वाले 1241 परिवारों को मिला 50-50 हजार रुपये

News Times 7

जहांगीरपुरी के दंगाइयों के मदद में AIMIM खड़ी करेगी वकीलों की फौज

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़