News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

12 साल पहले की थी पूजा से शादी, पर वह निकली हसीना बानो ,विरोध करने पर दी सिर कलम कर देने की धमकी

शहर के समीप बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा निवासी जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं। इसकी शिकायत उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से की। कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

जगबीर ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूजा के साथ हुई थी। अब उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी का अचानक झुकाव इस्लाम धर्म के प्रति बढ़ने लगा। उसने मजार जाना, नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो उससे झगड़ा करती है और जान से मरवाने की धमकी देती है। Ayodhya : The One Whom She Married Considering Pooja Turned Out To Be Hasina  Bano - Ayodhya : जिसे पूजा समझ शादी की वह निकली हसीना बानो, अब पति पर  धर्मांतरण का

आरोप है कि 11 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नमाज पढ़ रही थी और बच्चों से भी जबरन नमाज पढ़ा रही थी। मना करने पर लड़ाई पर उतारू हो गई। 12 अगस्त को राजू निवासी शहनवा आशापुर थाना कोतवाली अयोध्या चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के लोग को लेकर आए और बोले कि पूजा मुसलमान है। उसका नाम हसीना बानो है और अमानतुल्ला की बेटी है।

Up News :अयोध्या में पत्नी 12 साल बाद पूजा से हसीना बानो निकली, अब पति पर  इस्लाम अपनाने का दबावविरोध करने पर सभी लोग हमलावर हो गए उसे जाति सूचक गाली दी। कहा कि अपनी जमीन व मकान बेचकर पैसे मेरी बेटी को देकर उसे हम लोगों के साथ भेज दो नहीं तो मेरे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे। इसके बाद सभी लोगों ने कीमती सामान, बैंक कागजात छीन लिए। इसके बाद जब उसने घर में रखे बाक्स की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजात में उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं हसीना बानो पुत्री अमानतुल्ला निवासी बुढ़नपुर जिला आजमगढ़ था।

Related posts

आल इंडिया थियेटर कौंसिल A.I.T.C एवं आरा रंगमंच द्वारा शोक सभा का हुआ आयोजन

News Times 7

राजद से निष्काषित आकाश यादव LJP में हुए शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

News Times 7

कोरोना संकट के बीच साढ़े नौ करोड़ किसानों को PM किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त जारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़