News Times 7
आतंकटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

टेरर मॉड्यूल मामले में पीएफआई संरक्षक अतहर परवेज के घर एनआईए की छापेमारी

पटना. इस वक्त फुलवारीशरीफ टेरर मॉड्यूल मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पीएफआई संरक्षक अतहर परवेज के पटना स्थित घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की है. एनआईए की टीम अतहर परवेज के पूरे घर में तलाशी कर रही है. बता दें, इस मामले में पटना पुलिस अतहर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, फिलहाल वह जेल में बंद है. दरअसल फुलवारी शरीफ टेरर मामले को लेकर गुरुवार को एनआईए की टीम पूरी एक्शन में दिख रही है. एनआईए की टीम ने पटना के साथ-साथ दरभंगा, मोतिहारी, नालंदा में भी आरोपियों के घर पर छापेमारी की है. वहीं किशनगंज और अररिया से भी रेड की खबर आ रही है.

बता दें, बीते दिनों अतहर परवेज को पुलिस रिमांड पर भी लिया गया था. इस दौरान अतहर ने कई राज उगले थे. उसके पहले भी अतहर के कार्यालय में पटना पुलिस ने छापेमारी की थी और कई सबूत एकत्र किए थे. पटना पुलिस के द्वारा मिले फीडबैक और सबूतों के आधार पर एनआईए छापेमारी कर रही है. अतहर बिहार में पीएफआई की गतिविधियों को बड़े पैमाने पर फैला रहा था.Phulwari Sharif Terror Module: NIA का एक्शन जारी, पटना में PFI संरक्षक अतहर  परवेज के घर भी छापेमारी - phulwari sharif terror module nia raids at pfi  patron athar parvez house in

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने फुलवारीशरीफ के 2 केस में सबसे पहले पीएफआई के एक केस को टेकअप किया है और इस से रिलेटेड केस किया है. गजवा ए हिंद के मामले में एनआईए की टीम ने मंथन जरूर किया है. एसआईटी से भी जरूर फीडबैक लिया है. लेकिन, अभी उस मामले को पूरी तरह टेकअप नहीं किया है.  बता दें, तीन दिन पहले ही न्यूज 18 ने इस बात की जानकारी दी थी कि पीएफआई से जुड़े मामले को लेकर ही एनआईए की टीम फिलहाल कार्रवाई करेगी.

Advertisement

नुरुद्दीन जंगी के घर की ली गयी तलाशी 

वहीं इससे पहले पटना टेरर मॉड्यूल मामले के आरोपी नुरुद्दीन जंगी के दरभंगा स्थित घर पर NIA की टीम ने छापेमारी की है. दरअसल गुरुवार को पटना टेरर मामले में नामजद गिराफ्तार आरोपी नुरुद्दीन जंगी  के घर उर्दू बाजार में एनआईए  की छह सदस्यीय टीम तालाशी करने पहुंची है. एनआईए की टीम परिवार वालों से भी पूछताछ कर रही है. वहीं घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. एनआईए की टीम करीब एक घंटे से नुरुद्दीन जंगी के घर में मौजूद है.पटना टेरर मॉड्यूल: आरोपियों की गिरफ्तारी से बिगड़ गया PFI का गेम, आखिर क्या  थी साजिश? - patna terror module PFI plan suspects arrested PM narendra modi  visit lcl - AajTak

इन जिलों में भी छापेमारी जारी 

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा में दो NIA की टीम छापेमारी कर रही है. इसके अलावा मोतिहारी, किशनगंज और अररिया में भी एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. रभंगा में तीनों आरोपियों के घर एक साथ छापेमारी की गई. बताया जा रहा है कि NIA की तीन टीम में 21 सदस्य हैं जिनमें दो DSP रैंक के अधिकारी और 3 इंस्पेक्टर के नेतृत्व में छापेमारी की गई. दूसरी टीम सिंहवाड़ा के शंकरपुर के सनाउल्लाह उर्फ आकिब के और मुस्तकिम के घर छापेमारी कर रही है.

Advertisement

Related posts

बिहार – महागठबंधन घोषित करेगा तेजस्वी यादव को अपना सीएम उम्मीदवार

News Times 7

Aap की पंजाब सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए, गन्ना बढोत्तरी के दाम और पुरानी पेंशन पर लगी मुहर

News Times 7

प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना का किया उद्घाटन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़