News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

गर्भवती महिला हुई ट्रक से हादसे की शिकार ,मौके पर ही हुई मौत ,पेट फटने से गर्भ में पल रही बच्ची गिरी 5 फीट दूर

यूपी के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक गर्भवती महिला के ऊपर से ट्रक गुजर गया। हादसे में महिला का पेट फट गया। उसके गर्भ में पल रही बच्ची 5 फीट दूर जाकर सड़क पर गिरी। जिसने भी ये हादसा देखा, उसकी रूह कांप उठी। महिला के शरीर के टुकड़े हो गए। लोगों ने पास जाकर देखा तो बच्ची सही-सलामत थी।

गर्भवती महिला पति के साथ अपने मायके जा रही थी। हादसे के बाद पति रामू ने कहा कि मेरे आंखों के सामने ट्रक कामिनी के ऊपर से निकल गया। पत्नी तड़प-तड़प कर मर गई। उसके शरीर में कुछ नहीं बचा था। वहीं, दूर जाकर गिरी मेरी बच्ची रो रही थी।

उधर, महिला की मौत की खबर पाकर उसके चाचा की सदमे से मौत हो गई। महिला और उसके चाचा का बुधवार शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पति बोला- पत्नी की जिद पर उसे ससुराल लेकर जा रहा था

आगरा जिले के धनौला का रहने वाला रामू बुधवार को पत्नी कामिनी के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। उसकी ससुराल फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र स्थित वजीरपुर कोटला में है। उसने बताया, ‘पत्नी 9 माह की प्रेग्नेंट थी। उसने मुझसे बुधवार सुबह बोला कि, मायके घुमा लाइए। मायके वालों की याद आ रही है। बच्चा होने के बाद 4 महीने तक नहीं जा पाऊंगी। मैं उसको बाइक से घर से 9 बजे निकला। घर से ससुराल की दूरी 40 किलोमीटर होगी।’

यह फोटो मृतक महिला कामिनी की है।
यह फोटो मृतक महिला कामिनी की है।

रामू ने बताया, “कुछ देर चलने के बाद कामिनी ने चाय के लिए बोला। हम लोगों ने ढाबे पर चाय पी। उसके बाद मुश्किल से 5 किलोमीटर आगे बढ़े होंगे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कामिनी बाइक से गिर गई।”

रामू ने बताया, “हादसे के बाद मेरे होश उड़ गए। मैं अपनी पत्नी को देख रहा था। तब उधर से गुजर रहे लोगों ने मेरी बच्ची को उठाया। मैं उसे लेकर वहीं बैठा था। तब कुछ भले लोग उसे लेकर  जिला अस्पताल गए। एंबुलेंस आने के बाद मैं पत्नी के शव के साथ अस्पताल पहुंचा। वहां मैंने अपने परिवार के लोगों को बताया, कामिनी अब नहीं रही। शादी को 3 साल हुए थे। यह हम लोगों को पहला बच्चा है।”हादसे में महिला का पेट फटा, गर्भ में पल रही बच्ची 5 फीट दूर जा गिरी; अभी ऑक्सीजन पर | Firozabad Truck Road Accident; Pregnant Woman and Chacha Killed - Dainik Bhaskar

हादसे की खबर सुन महिला के चाचा की भी मौत
इस हादसे की खबर सुनते ही सदमे से महिला के कैंसर पीड़ित चाचा कालीचरन की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि चाचा काफी दिनों से बीमार थे। इसलिए पहले कामिनी की मौत के बारे में उनको नहीं बताया गया था।

सुबह कामिनी की चाचा से बात भी हुई थी। वह उनसे काफी घुली-मिली थी। यही वजह है कि जैसे ही उनको पता चला सदमे से उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कामिनी और चाचा दोनों का बुधवार शाम को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है।गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला, गर्भ में पल रहे बच्चे की भी माैत | The pregnant woman was crushed by the truck, also beat the unborn child - Dainik Bhaskar

डॉक्टर ने कहा- पेट में अंदरूनी चोट आई
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि बच्ची अब पहले से बेहतर है। गिरने से की वजह से उसे धमक लगी है। उसके पेट में अंदरूनी चोट आई है। गुरुवार सुबह बच्ची को दूध दिया गया है। जब तक वह दूध को पचा नहीं लेती तब तक अस्पताल में ही रहेगी।

Related posts

PPE किट घोटाले का मुद्दा सांसद संजय ने CBI जांच की मांग की

News Times 7

मोहन भागवत पर पलटवार में ओवैसी ने कहा -RSS की जाहिल विचारधारा देशभक्त होने का प्रमाण कैसे ?

News Times 7

निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ सोमवार और मंगलवार को देशभर में बैंककर्मी हड़ताल पर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़