News Times 7
खेलबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

हरियाणा का लाल किया कमाल, बेस्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अचिएवर्स अवॉर्ड 2022 से स्मानित किये गए अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी साहिल सिंह जामनी

साहिल सिंह जामनी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को Magic Book Of Record संस्था द्वारा बेस्ट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अचिएवर्स अवॉर्ड – 2022 . से नवाजा गया। मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था भारत सरकार द्वारा 21 जून 2022 को दिल्ली राज होटल में हुए कार्यक्रम में इस अवॉर्ड की घोषणा की गई। संस्था हर साल देश विदेश के 100 खिलाड़ियों को अवार्ड से समानित करती हैं। साहिल सिंह जामनी के खेल जगत में लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए संस्था ने अवार्ड देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में जामनी समेत 21 खिलाड़ियों को समानित किया गया। साहिल सिंह जामनी ने 14 साल की उम्र से आज तक खेल जगत में अपने राज्य और देश के लिए अनेकों मेडल ओर अवार्ड जीते हैं। साहिल सिंह जामनी ने 7 नैशनल ओर 4 अंतरराष्ट्रीय लेवल पर देश की तरफ प्रतिनिधित्व किया है। साहिल सिंह जामनी को कई बार अवार्ड और पुरस्कारों से समानित किया जा चुका है। Sahil Singh kabaddi player Statistics, Raid Points & Team Profile
इस अवार्ड से साहिल जामनी के माता पिता और उनके गांव राज्य का नाम रोशन हुआ है। साहिल जामनी , गाँव जामनी जिला जींद हरियाणा के एक किसान परिवार के बेटे हैं अवार्ड मिलने से पूरे देश के किसान परिवार का कद ऊँचा हुआ है। साहिल सिंह जामनी आजकल Lovely Professional University जालंधर पंजाब में अपना फिजिकल एजुकेशन ओर स्पोर्ट्स का कोर्स कर रहे हैं। साहिल सिंह जामनी को सातवीं बार अवॉर्ड से समानित किया गया।

Related posts

बिहार में शिक्षकों को 31 मार्च तक कर दिया जाएगा बढ़े हुए वेतन का भुगतानः शिक्षा मंत्री

News Times 7

BJP कल जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! अहम बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

News Times 7

राजस्थान बीजेपी के बड़े मुस्लिम चेहरे व पूर्व मंत्री युनुस खान ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़