News Times 7
क्राइमबड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

डबल मर्डर दहला मुजफ्फरपुर, बेडरूम में पत्नी तो पेड़ से लटकती मिली पति की लाश ,इलाके में भय का माहौल

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में दो लोगों की हत्या कर दी गई है. मामला जिले के गायघाट की है जहां एक साथ दो-दो मर्डर की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार गायघाट थाना अंतर्गत बेनिबाद ओपी क्षेत्र के बलौर निधि पंचायत के बलौर निधि वार्ड नं 9 में पति-पत्नी की हत्या की गई है. बलौर निधि गांव में राजकुमारी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, वहीं उसके पति कुलदीप दास का शव घर से दूर एक पेड़ में फंदे से लटका मिला.

हालांकि घटना की असली वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है. मृतक की बेटी पूजा कुमारी ने बताया कि जब वो सुबह उठी तो देखा कि मां की मौत हो चुकी है और बेडरूम समेत सभी जगह खून गिरा हुआ है, वहीं पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई. एक साथ दो लोगों की हत्या की सूचना मिलने  के बाद मौके पर डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय, बेनिबाद और गायघाट थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे.gorakhpur crime news two arrested including main accused in double murder  case outpost in charge also suspended acy | Gorakhpur News: डबल मर्डर केस  में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज

पुलिस फिलहाल डबल मर्डर के इस मामले की तफ्तीश कर रही है, वहीं दोनों लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एक साथ पति-पत्नी की हत्या के बाद गांव के लोग भी सकते में हैं.

Related posts

बकरीद के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज, देखें Photos

News Times 7

नीतीश कुमार गुरुवार की शाम करेंगें अपने मंत्रिमंडल का विस्तार

News Times 7

600 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली सरकार चंद्रावल में बना रही है नया जल शोधक संयंत्र , 24 घंटे निर्मल जल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़